फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake Medicines: मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही नकली दवाएं, खरीदते समय ऐसे पता करें उनकी वास्तविकता

Thu, 17 Jul 2025 08:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 08:29 PM IST
सार

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली दवाओं की पहचान कर सकते हैं।  

विज्ञापन
How to identify medicines are fake or not know method here
गुणवत्ता परीक्षण में कई दवाएं फेल हुईं - फोटो : Freepik

आज के इस दौर में स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी चीज के साथ समझौता करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। किसी बीमारी से हमको ठीक करने में दवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। हालांकि, आज के समय कई मेडिकल स्टोर पर असली के नाम पर नकली दवाओं की बिक्री काफी तेजी से हो रही है। बाजार में जिस तेजी से नकली दवाओं की उपलब्धता बढ़ रही है वह काफी चिंता का विषय है। इन खराब गुवणत्ता वाली दवाओं को खाने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ये दवाएं दिखने में हूबहू असली जैसी होती हैं। इनकी पहचान कर पाना काफी मुश्किल होता है। इस कारण कई बार एक आम ग्राहक असली और नकली दवाओं के बीच पहचान नहीं कर पाता है। इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली दवाओं की पहचान कर सकते हैं।  

Trending Videos
How to identify medicines are fake or not know method here
दवाएं - फोटो : Freepik.com

आप पैकेजिंग देखकर दवाओं की वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। नकली दवाओं की पैकेजिंग ठीक ढंग से नहीं होती है। अक्सर नकली दवाओं की पैकेजिंग टेढ़ी-मेढ़ी छपी हुई या सस्ती क्वालिटी की दिखती है। इसके अलावा स्पेलिंग में गलती या ब्रांड के नाम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। 

How to identify medicines are fake or not know method here
दवाएं - फोटो : Freepik.com

असली दवाओं की पैकेजिंग पर MRP, MFG और EXP डेट के बारे में अच्छे से बताया जाता है। वहीं नकली दवाओं में ये जानकारियां या तो होंगी नहीं अगर होंगी भी तो हल्की या धुंधली दिखेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to identify medicines are fake or not know method here
दवाएं - फोटो : Freepik.com

ब्रांडेड दवाओं पर अब क्यूआर कोड या बारकोड बना हुआ आता है। आप अपने स्मार्टफोन से स्कैन करके दवाओं की डिटेल और कंपनी के बारे में जान सकते हैं। नकली दवाओं में इस तरह के क्यूआर कोड या बारकोड नहीं होते हैं। 

विज्ञापन
How to identify medicines are fake or not know method here
दवाएं - फोटो : Freepik.com

दवा खरीदने के बाद आपको उसका वास्तविक बिल जरूर लेना चाहिए। अगर दुकानदार बिल देने से मना कर रहा है तो उस मेडिकल स्टोर पर नकली दवाओं के बिकने की संभावना ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा दवाओं को लेने के बाद उसे अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed