फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से करवाना है मुफ्त इलाज तो यहां जान लें तरीका, फिर नहीं होगी दिक्कत

Tue, 08 Jul 2025 06:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 08 Jul 2025 06:29 PM IST
सार

Ayushman Card Se Kaise Muft Ilaaj Hota Hai: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि आप इस कार्ड का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं यानी अपना मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं।

विज्ञापन
how to get free treatment through ayushman card se hospital mein kaise muft ilaaj karwayein
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Freepik.com

Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें हों, ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। इनसे अलग-अलग वर्गों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आप भी अगर ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर उस योजना से जुड़ सकते हैं। जैसे, एक बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं।



ये योजना एक स्वास्थ्य योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जिसके लिए पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। अगर आप भी ये कार्ड बनवा चुके हैं तो आपको ये भी पता होना जरूरी हो जाता है कि आप कैसे इस आयुष्मान कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। मुफ्त इलाज करवाने का तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

how to get free treatment through ayushman card se hospital mein kaise muft ilaaj karwayein
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

आयु्ष्मान कार्ड का फायदा यहां जानें

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं या बनवाने वाले हैं तो जान लें कि इस कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है। ऐसे में आप इस आयुष्मान कार्ड से हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।
how to get free treatment through ayushman card se hospital mein kaise muft ilaaj karwayein
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन अस्पतालों में होता है मुफ्त इलाज

  • आयुष्मान कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज तो करवा सकते हैं, लेकिन ये भी जानना जरूरी है कि आप किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। मुफ्त इलाज का लाभ सिर्फ उन अस्पतालों में लिया जा सकता है, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। आप अपने शहर का रजिस्टर्ड अस्पताल योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to get free treatment through ayushman card se hospital mein kaise muft ilaaj karwayein
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले अपने शहर के उस अस्पताल में जाएं, जो इस योजना में पंजीकृत है
  • फिर यहां पर आपको आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क जाएं, जहां पर आपको आयुष्मान मित्र मिलते हैं
विज्ञापन
how to get free treatment through ayushman card se hospital mein kaise muft ilaaj karwayein
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

स्टेप 2

  • आयुष्मान मित्र आपसे आपका आयुष्मान कार्ड मांगते हैं जो उन्हें दें
  • फिर आपकी जानकारी सिस्टम से मिलाई जाती है और आपका सत्यापन किया जाता है
  • अब सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
  • आप आयुष्मान कार्ड से उन बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed