Pan Card Correction Process in Hindi: आप चाहे कोई सरकारी काम करवा रहे हैं या फिर गैर-सरकारी, लेकिन आपको इस दौरान कई दस्तावेजों की जरूरत होती है। वहीं, अगर ये दस्तावेज न हो तो फिर आपका काम अटक सकता है। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ के अलावा भी कई अन्य दस्तावेज शामिल होते हैं। ठीक ऐसे ही एक दस्तावेज है आपका पैन कार्ड। जो बैंक में खाता खुलवाने से लेकर लोन लेने और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जैसे अन्य कामों के लिए जरूरी होता है। वहीं, कई लोगों के पैन कार्ड में नाम, जन्मतिथि या अन्य चीजें गलत प्रिंट हो जाती हैं जिनके कारण उनके कई काम अटक जाते हैं और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके पैन कार्ड में भी कोई गलती है तो आप उसे ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"668d010db17b68057a01f3d8","slug":"how-to-correct-your-information-in-pan-card-check-process-2024-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan Card Correction: अगर आपके पैन कार्ड में भी कुछ गलत हो गया है प्रिंट, तो इन तरीकों से करवा सकते हैं ठीक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan Card Correction: अगर आपके पैन कार्ड में भी कुछ गलत हो गया है प्रिंट, तो इन तरीकों से करवा सकते हैं ठीक
Tue, 09 Jul 2024 02:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:53 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड में गलतियों को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड में गलतियों को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
इन दो तरीकों से करवा सकते हैं पैन कार्ड की गलतियां ठीक:-
नंबर 1
- अगर आपके पास भी पैन कार्ड है और उसमें आपका नाम, जन्मतिथि या कोई अन्य चीज गलत प्रिंट हो गई है तो आप उसे ठीक करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर बैठे ही इसे ठीक करवा सकते हैं वो भी ऑनलाइन माध्यम से
पैन कार्ड में गलतियों को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : istock
- आपको करना ये है कि सबसे पहले एनएसडीएल की इस आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना है
- यहां पर आपको एक फॉर्म मिलेगा जिसे भरकर ऑनलाइन सबमिट कर दीजिए जिसके बाद आपका काम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड में गलतियों को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपको ऑनलाइन प्रोसेस नहीं समझ आ रहा या आप नहीं करना चाहते तो आप ऑफलाइन तरीके से भी पैन कार्ड की गलतियों को सुधार सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पैन सुविधा केंद्र पर जाना होता है और यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
विज्ञापन
पैन कार्ड में गलतियों को कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : istock
- इसके बाद आपको यहां केंद्र से 'नए पैन कार्ड के लिए आवेदन/पैन डाटा में बदलाव/इसे ठीक करना' वाला फॉर्म लेना है
- इस फॉर्म को भरें और जो-जो जानकारियां मांगी गई हैं उन्हें भर दें
- फिर इस फॉर्म के साथ संबंधित दस्तावेज की कॉपी लगाएं और आखिर में इसे जमा करवा दें जिसके बाद आपका काम हो जाता है।