फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: क्या आपका मोबाइल भी हो जाता है गर्म? तो तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है ब्लास्ट

Fri, 12 May 2023 02:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 May 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
How to Cool Down Overheating Phone Know Precautions to Take Care for Mobile Safety Tips in Hindi
मोबाइल फोन गर्म होने के कारण - फोटो : istock

Tips For Mobile Users: अपने आसपास आप देखेंगे तो आपको लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन दिख जाएगा। बच्चे, बड़े और लगभग हर कोई ही मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। कॉल करने के अलावा मोबाइल के कई अन्य काम भी हैं। ऑनलाइन बैंकिंग करनी हो, मनोरंजन करना हो, सोशल मीडिया चलाना हो या अन्य काम। मोबाइल के जरिए लगभग सबकुछ आसनी से हो जाता है। इन सबके बीच कई ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिनमें मोबाइल अचानक गर्म हो जाता है और फिर कई बार तो बैटरी फट तक जाती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि बतौर एक मोबाइल यूजर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आप भी दिक्कत में पड़ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Cool Down Overheating Phone Know Precautions to Take Care for Mobile Safety Tips in Hindi
मोबाइल फोन गर्म होने के कारण - फोटो : Istock

चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल नहीं

  • ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वो एक तरफ तो मोबाइल को चार्ज पर लगा देते हैं और दूसरी तरफ उसका इस्तेमाल करते रहते हैं। ऐसा न करें क्योंकि ऐसा करने से मोबाइल की बैटरी पर दबाव पड़ता है और इसके फटने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
How to Cool Down Overheating Phone Know Precautions to Take Care for Mobile Safety Tips in Hindi
मोबाइल फोन गर्म होने के कारण - फोटो : istock

स्विच ऑफ भी है जरूरी

  • आप जरा याद कीजिए कि आपने अपने मोबाइल को कब और कितनी देर के लिए स्विच ऑफ किया था। शायद जब से खरीदा है, तब से नहीं? पर ऐसा न करें। अपने मोबाइल को थोड़े-थोड़े समय बाद कुछ-कुछ समय के लिए स्विच ऑफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Cool Down Overheating Phone Know Precautions to Take Care for Mobile Safety Tips in Hindi
मोबाइल फोन गर्म होने के कारण - फोटो : istock

रातभर चार्ज न करें

  • कई लोग अपने मोबाइल को रात में चार्ज पर लगा देते हैं और पूरी रात उनका मोबाइल चार्ज पर लगा रहता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आज ही बंद कर दें क्योंकि ऐसा करने से बैटरी पर दबाव पड़ता है। इससे बैटरी के फटने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
How to Cool Down Overheating Phone Know Precautions to Take Care for Mobile Safety Tips in Hindi
मोबाइल फोन गर्म होने के कारण - फोटो : iStock

क्लीनिंग जरूरी

  • आप जब भी कोई एप का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे अच्छी तरह से बंद करें और साथ ही मोबाइल की क्लीनिंग जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मोबाइल हैंग के अलावा कभी-कभी गर्म भी हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed