How to clean plastic water tank: जीवन जीने के लिए कई सारी चीजों का पास में होना बेहद जरूरी है। जैसे जिंदा रहने के लिए खाना जरूरी है, ठीक वैसे ही पानी भी रोजना चाहिए होता है। एक दिन में कम से कम एक व्यक्ति को 7 से 8 लीटर पानी पीना चाहिए, और ऐसा कई लोग करते भी हैं। लेकिन क्या सिर्फ पानी पीना ही काफी है? क्योंकि जिस पानी को आप पी रहे हैं वो आखिर साफ कितना है? या अन्य कामों के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये पानी साफ है भी या नहीं? दरअसल, घर में लगी पानी की टंकी से पूरे घर का पानी सप्लाई होता है। लेकिन लंबे समय तक जब इस टंकी को साफ नहीं किया जाता तो इसमें गंदगी और कीड़े तक उत्पन्न हो सकते हैं। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि लोग ये नहीं समझ पाते कि आखिर इतनी बड़ी टंकी को कैसे साफ किया जाए। तो चलिए इसे साफ करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62f1f7c2f911e43be41b846e","slug":"how-to-clean-water-tank-know-step-by-step-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Clean Water Tank: क्या आपकी पानी की टंकी में भी जमा हो गया है कचरा? तो ये रहे साफ करने के आसान तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Clean Water Tank: क्या आपकी पानी की टंकी में भी जमा हो गया है कचरा? तो ये रहे साफ करने के आसान तरीके
Tue, 09 Aug 2022 11:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
गंदी पानी की टंकी को साफ करने के क्या तरीके हैं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदी पानी की टंकी को साफ करने के क्या तरीके हैं
- फोटो : iStock
ये रहे तरीके:-
पहला तरीका
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी पानी की टंकी साफ हो जाए, तो इसके लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे होता ये है कि पानी के ऊपर जो गंदगी जमा होती है, वो नीचे बैठ जाती है और फिर इससे सफाई करना आसान हो जाता है।
गंदी पानी की टंकी को साफ करने के क्या तरीके हैं
- फोटो : Istock
- वहीं, देखने में ये भी आता है कि जब कई दिनों तक टंकी की सफाई न की जाए, तो उसके अंदर मिट्टी की परत जमा हो जाती है। स्वास्थ्य के लिहाज से इस परत को हटाना जरूरी होता है। इसलिए आप इसमें फिटकरी से साफ कर सकते हैं, जिससे ये मिट्टी की जमी परत आसानी से हट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदी पानी की टंकी को साफ करने के क्या तरीके हैं
- फोटो : Istock
दूसरा तरीका
- टंकी को साफ करने के लिए आप फिटकरी और पानी की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको पहले फिटकरी में पानी मिलाकर इसका घोल तैयार कर लेना है। फिर इसे पानी की टंकी में डाल देना है और कुछ देर के लिए छोड़ देना है। इससे मिट्टी की परत निकल जाती है।
विज्ञापन
गंदी पानी की टंकी को साफ करने के क्या तरीके हैं
- फोटो : Istock
- ऐसे में जब आप इसे साफ करेंगे, तो आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पडेगी और टंकी आसानी से साफ हो जाएगी। हालांकि, ध्यान रहे कि बाद में टंकी को साफ पानी से जरूर धो लें।