फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: कहीं एक्सपायर तो नहीं हो गया आपका गैस सिलेंडर, यहां लिखी होती है तारीख

Fri, 27 Sep 2024 11:28 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 27 Sep 2024 11:28 AM IST
विज्ञापन
how to check the expiry date of lpg gas cylinder know in hindi
ऐसे पता करें गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट - फोटो : Amar Ujala

Expiry Date Of LPG Gas Cylinder: आज के समय में ज्यादातर घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। एक समय था जब ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पारंपरिक संसाधनों का उपयोग करते थे, जैसे मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी और उपलों से खाना पकाते थे। चूल्हे पर खाना पकाने की सबसे बड़ी समस्या ये थी कि इससे रसोई घरों में धुआं बहुत होता था, जिसकी वजह से खाना पकाने वाली महिलाओं को कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार देश की जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। इसी के चलते अब ज्यादातर घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होने लगा है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि एलपीजी सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है, जो कि सिलेंडर पर ही लिखी होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

how to check the expiry date of lpg gas cylinder know in hindi
गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

आपने अक्सर सिलेंडर फटने जैसी भयावह खबरें सुनीं होंगी। कई बार एक्सपायर डेट का सिलेंडर होने की वजह से भी ऐसी घटनाएं होती हैं, इसलिए हमेशा हॉकर से सिलेंडर लेने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट चेक कर लेनी चाहिए। एलपीजी सिलेंडर की एक्सपायरी चेक करना बहुत आसान होता है।

how to check the expiry date of lpg gas cylinder know in hindi
एलपीजी गैस सिलेंडर का ऊपरी हिस्सा देखें - फोटो : Adobe Stock

एलपीजी गैस सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में यानी रेगुलेटर के पास तीन पट्टियां होती हैं। वहीं पर कई महत्वपूर्ण जानकारी लिखी होती हैं। यह जानकारी आपको हर कंपनी के गैस सिलेंडर लिखी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: 5 अक्तूबर को जारी होगी 18वीं किस्त, लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
how to check the expiry date of lpg gas cylinder know in hindi
सिलेंडर के ऊपरी हिस्से पर लिखा कोड - फोटो : Adobe Stock

सिलेंडर के ऊपर के तीन पट्टियों पर कुछ कोड लिखे होते हैं जैसे - A -23, B-25, C-24, D-23 आदि। इन अंग्रेजी अक्षरों के साथ अंक का एक खास मतलब होता है। अंग्रेजी में जो अक्षर A, B, C, D लिखे होते हैं यह महीनों की जानकारी देते हैं। जैसे- A- जनवरी, फरवरी, मार्च, B-अप्रैल, मई, जून, C- जुलाई, अगस्त, सितंबर, D- अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर को दर्शाता है।

विज्ञापन
how to check the expiry date of lpg gas cylinder know in hindi
गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

अब इन अक्षरों के आगे जो अंक लिखे होते हैं वे साल को दर्शाते हैं। इसको एक उदाहरण से समझते हैं- जैसे B-25 अगर लिखा है तो इसका मतलब साल 2025 में अप्रैल से जून के बीच में ये सिलेंडर एक्सपायर हो जाएगा।
आपको बता दें कि नया सिलेंडर सात वर्षों के बाद और पुराना पांच साल के बाद टेस्टिंग के लिए जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सिलेंडर में सब ठीक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed