फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे बाजार से मिलावटी सरसों का तेल, ऐसे करें पहचान

Mon, 06 Nov 2023 10:29 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
How To Check Purity Of Mustered Oil At Home Know The Process Here
How To Check Purity Of Mustered Oil - फोटो : Istock

How To Check Purity Of Mustered Oil: इन दिनों बाजार में मिलने वाली कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। दूध, घी, मावा, पनीर आदि विभिन्न चीजों में मिलावट की जा रही है। बाजार में बिकने वाली इन मिलावटी चीजों को खाने पर हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि विभिन्न पकवानों को बनाते समय उपयोग में आने वाले सरसों के तेल में भी मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। एक आम ग्राहक के लिए बाजार में बिकने वाले इन मिलावटी सरसों के तेल की पहचान करना काफी मुश्किल है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिकने वाले मिलावटी सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

How To Check Purity Of Mustered Oil At Home Know The Process Here
How To Check Purity Of Mustered Oil - फोटो : Istock

नाइट्रिक एसिड की मदद से सरसों के तेल में की गई मिलावट के बारे में आसानी से पता किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक टेस्ट ट्यूब लेना है और उसमें पांच ग्राम सरसों का तेल डालना है। 

How To Check Purity Of Mustered Oil At Home Know The Process Here
How To Check Purity Of Mustered Oil - फोटो : istock

यह करने के बाद उसमें नाइट्रिक एसिड को मिलाएं। इसके बाद टेस्ट ट्यूब को हिलाएं। अगर टेस्ट ट्यूब को हिलाने के बाद रंग में बदलाव आता है। ऐसे में सरसों के तेल में मिलावट की गई है। 

LIC Aadhaar Shila Plan: महिलाओं के लिए शानदार है एलआईसी की यह स्कीम, 87 रुपये बचाकर इकट्ठा कर सकती हैं 11 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check Purity Of Mustered Oil At Home Know The Process Here
How To Check Purity Of Mustered Oil - फोटो : iStock

आप फ्रीज में थोड़ा सा सरसों के तेल को दो से तीन घंटों के लिए रखकर मिलावट के बारे में पता कर सकते हैं। अगर फ्रीज में रखने के बाद सरसों के तेल के ऊपर कुछ सफेद रंग का पदार्थ तैरता हुआ दिखता है। ऐसे में सरसों के तेल में मिलावट की गई है। 

विज्ञापन
How To Check Purity Of Mustered Oil At Home Know The Process Here
How To Check Purity Of Mustered Oil - फोटो : अमर उजाला

रबिंग टेस्ट से भी आसानी से इस बारे में पता किया जा सकता है। इसके लिए आपको हथेली में सरसों के तेल को रगड़ना है। अगर ऐसा करने के बाद दूसरा रंग या गंध मिलता है। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि सरसों के तेल में मिलावट की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed