फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस, जान पाएंगे आपको मिल पाएगी 16वीं किस्त या नहीं

Thu, 08 Feb 2024 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Feb 2024 11:03 AM IST
विज्ञापन
How To Check PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status
किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका। - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: जो किसान जरूरतमंद हैं, जो खेती के लिए सामान नहीं खरीद पाते आदि। ऐसे ही लोगों के लिए भारत सरकार एक योजना चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इसमें पात्र किसानों को साल में तीन बार अलग-अलग किस्तों में 2-2 हजार रुपये मिलते हैं और ऐसा करके ये लाभ सालाना 6 रुपये का होता है। अब तक कुल 15 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 16वीं किस्त की है, लेकिन क्या आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा? ये जानने के लिए अगर किसान चाहें तो अपना स्टेटस चेक करके ये पता लगा सकते हैं कि किस्त के पैसे उन्हें मिल पाएंगे या नहीं। आगे आप स्टेटस चेक करने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

How To Check PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status
किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका। - फोटो : istock

ये है स्टेटस चेक करने का तरीका:-

स्टेप 1

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अगर आप जुड़े हैं और स्टेटस चेक करके किस्त का पता लगाना चाहते हैं, तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • यहां पर नजर आ रहे 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
How To Check PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status
किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भर दें
  • इसके बाद गेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें
  • फिर सबमिट पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status
किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपको आपका स्टेटस नजर आ जाएगा
  • यहां आपको देखना है कि अगर  ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के स्टेटस के आगे या किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं
  • पर अगर इन तीनों के आगे स्टेटस में 'यस' लिखा हुआ है, तो आपको किस्त मिल सकती है।
विज्ञापन
How To Check PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status
किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका। - फोटो : istock

16वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

  • आधिकारिक तौर पर तो अभी किस्त को लेकर कोई जानकारी या घोषणा नहीं हुई है। पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी-मार्च में ही ये किस्त जारी हो सकती है और किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे पहुंच सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed