फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आपका पैन कार्ड भी हो सकता है नकली, जानने के लिए तुरंत करें ये छोटा सा काम

Thu, 09 Mar 2023 09:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Mar 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
How to Check Pan Card Is Fake or Real Know Pan Card Verification Process in Hindi
असली-नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : Amar Ujala

Pan Card Fake Or Real: आज के समय में अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक खाता खुलवाना हो आदि। लगभग हर एक काम के लिए आधार का पास में होना अनिवार्य नजर आता है। ठीक इसी तरह पैन कार्ड की भी अपनी जरूरतें हैं। जैसे- लोन लेना हो, वित्तीय लेन देने करना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, केवाईसी के लिए आदि। इन सबके बीच जालसाज लोगों के नकली पैन कार्ड बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका पैन कार्ड नकली तो नहीं है। तो चलिए एक ऐसा तरीका जानते हैं जिससे आप अपने पैन कार्ड का पता लगा सकते हैं कि ये असली है या फिर नकली। आप अगली स्लाइड्स में इस तरीके के बारे में जान सकते हैं...

How to Check Pan Card Is Fake or Real Know Pan Card Verification Process in Hindi
असली-नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : istock

पैन कार्ड असली है या नकली, ऐसे कर सकते हैं पता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि कहीं आपका पैन कार्ड तो नकली नहीं है, तो इसके लिए बस आपका पैन कार्ड साल 2018 के बाद का बना हो
  • अगर ऐसा है तो आपको पहले प्ले स्टोर पर जाना है और वहां से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गई पैन क्यूआर कोड रीडर एप को डाउनलोड कर लेना है
How to Check Pan Card Is Fake or Real Know Pan Card Verification Process in Hindi
असली-नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • ध्यान दें कि एप का डेवलपर 'NSDL e-Governance Infrastructure Limited' हो
  • जब ये एप डाउनलोड हो जाए तो फिर इसे ओपन करें
  • यहां आपको कैमरा व्यूफाइंडर पर हरे रंग का प्लस का निशान दिखेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Pan Card Is Fake or Real Know Pan Card Verification Process in Hindi
असली-नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • यहां पर आपको इस व्यूफाइंडर से अपने पैन कार्ड पर दिए हुआ क्यूआर कोड को कैप्चर करना है
  • आप देखेंगे कि जैसे ही क्यूआर कोड कैप्चर हुआ, वैसे ही बीप की आवाज आई
विज्ञापन
How to Check Pan Card Is Fake or Real Know Pan Card Verification Process in Hindi
असली-नकली पैन कार्ड में कैसे अंतर करें? - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

स्टेप 4

  • बीप की आवाज के बाद आपका मोबाइल वाइब्रेट करेगा और साथ में आपके पैन कार्ड की जानकारी सामने स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इस जानकारी को अपने पैन कार्ड की जानकारी से मैच कर लें
  • इससे आप ये जान पाएंगे कि आपका पैन कार्ड असली या फिर नकली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed