Milk Purity Test: दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी की डाइट में दूध एक जरूरी हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में आने वाला दूध कितना शुद्ध है? आजकल मिलावटी दूध की खबरें आम हो गई हैं। पानी, डिटर्जेंट, यूरिया, स्टार्च और यहां तक कि हानिकारक केमिकल्स जैसे फॉर्मेलिन तक दूध में मिलाए जा रहे हैं। ये मिलावट न केवल दूध के पोषण को कम करती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हो सकती है। अच्छी बात यह है कि आप कुछ आसान घरेलू टेस्ट की मदद से दूध की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि कैसे करें असली दूध की पहचान।
Milk Purity Test: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी दूध, ऐसे करें असली दूध की पहचान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 14 Apr 2025 09:00 AM IST
सार
बीते सालों में दूध में मिलावट से जुड़ी कई शिकायतें सामने निकलकर आई हैं। दूध में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। मगर बाजार कई मिलावटी दूध भी मिल जाते हैं। ऐसे में आप घर पर ही दूध के कुछ जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन