हमारे पास जितने भी दस्तावेज मौजूद हैं, उनमें आज के दौर में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है आपका आधार कार्ड। इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा नागरिकों के लिए जारी किया जाता है। आधार कार्ड के न होने पर कई काम अटक सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, गैस कनेक्शन लेना हो, सरकारी व गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है। वहीं, बैंक खाते के लिए भी आधार कार्ड बेहद जरूरी है, क्योंकि आजकल अपने बैंक खातों से आधार को लिंक कराना अनिवार्य है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों को ये पता नहीं होता है, और इसके बारे में जानकारी लेने के लिए लोगों को काफी चक्कर काटने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसका पता घर बैठे ही लगा सकते हैं। तो चलिए आपको इसका सरल तरीका बताते हैं...
{"_id":"61dd585db953d65cc356b6fb","slug":"how-to-check-if-aadhaar-card-is-linked-with-bank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: आपका आधार किस बैंक खाते से है लिंक, एक क्लिक में जानें स्टेटस, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: आपका आधार किस बैंक खाते से है लिंक, एक क्लिक में जानें स्टेटस, ये रहा तरीका
Tue, 11 Jan 2022 03:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
new delhi
new delhi
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 11 Jan 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड ऑनलाइन
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- आपके आधार कार्ड का स्टेटस क्या है, इसे जानने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : facebook/All India Radio News
स्टेप 2
- अब यहां आपको चेक योर आधार एंड बैंक अकाउंट लिंकिंग स्टेटस वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- अब आपको अपना आधार कार्ड का नंबर और सिक्योरिटी कोड डालकर इसे सब्मिट करना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्टेप 4
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। फिर आपको लॉगिन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका आधार कार्ड किन-किन बैंक खातों से लिंक है या नहीं।