फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कहीं आपके आधार कार्ड से किसी और का मोबाइल नंबर तो लिंक नहीं? मिनटों में ऐसे जानें और बचें धोखाधड़ी से

Sat, 16 Apr 2022 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 16 Apr 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
how to check how many mobile numbers are linked on your aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं - फोटो : i stock

भारत सरकार द्वारा देश के हर नागरिक के लिए कई ऐसे दस्तावेज जारी किए गए हैं, जिन्हें रखना अनिवार्य है। दरअसल, कई बार हमारे काम किसी दस्तावेज के न होने पर भी अटक जाते हैं। जैसे- आधार कार्ड, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए जारी किया जाता है। आधार कार्ड की महत्वता जितनी बड़ी है, उतने ही इससे जुड़े कई फ्रॉड के मामले भी सामने आते रहते हैं। बीते कुछ समय पहले ऐसे मामले सामने आए, जहां किसी के आधार कार्ड पर किसी और का ही मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है। यही नहीं, लोगों के साथ फ्रॉड करने वाले लोग फिंगर प्रिंट के साथ ई-केवाईसी की प्रक्रिया का तोड़ भी निकाल रहे हैं। ऐसे में इससे लोगों को काफी दिक्कत हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए दूरसंचार विभाग ने एक पोर्टल जारी किया, जिसमें आप ये पता लग सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर जुड़े हुए हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

how to check how many mobile numbers are linked on your aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं - फोटो : istock

ऐसे जानें कौन सा मोबाइल नंबर है आपके आधार से लिंक:-

स्टेप 1

  • आपको अगर जानना है कि आपके आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ वेबसाइट पर जाना है।
how to check how many mobile numbers are linked on your aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको स्क्रीन पर मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। ध्यान रहे कि आपको यहां पर अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check how many mobile numbers are linked on your aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब मोबाइल नंबर डालने के बाद 'रिक्वेस्ट ओटीपी' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
how to check how many mobile numbers are linked on your aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां दर्ज कर देना है। अब आपको स्क्रीन पर आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दिखने लगेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed