फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है पांच लाख रुपये तक का लाभ वाला आयुष्मान कार्ड? एक क्लिक में करें चेक

Mon, 26 Jun 2023 03:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 26 Jun 2023 03:09 PM IST
विज्ञापन
How to check Eligibility for Ayushman Card all details are here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card: शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए सरकार कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। कार्ड बनने के बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका भी आयुष्मान कार्ड बन जाए, ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सके। तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी, क्योंकि अगर आप पात्र होंगे तभी आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपनी पात्रता चेक करके ये जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to check Eligibility for Ayushman Card all details are here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

आप ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो इसके लिए आप पात्रता चेक कर सकते हैं
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in को अपने कंप्यूटर या मोबाइल में खोलना है
How to check Eligibility for Ayushman Card all details are here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर कई तरह के विकल्प दिखेंगे
  • आपको इसमें से 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check Eligibility for Ayushman Card all details are here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • फिर दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • अब इस ओटीपी को यहां भरें
  • इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे
  • जहां आपको पहले विकल्प में अपना राज्य चुन लेना है
विज्ञापन
How to check Eligibility for Ayushman Card all details are here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको दूसरे विकल्प में अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर भरना है
  • इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपनी पात्रता के बारे में जानकारी मिल जाएगी और आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed