फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card eligibility: अगर आपको भी बनवाना है आयुष्मान कार्ड, तो ध्यान से पहले ही कर लें ये एक जरूरी काम

Thu, 15 Dec 2022 12:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Dec 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
how to check ayushman card yojana eligibility
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

Ayushman Card Yojana: देश में लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। हर साल सरकार इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करती है। जहां कुछ योजनाओं में आर्थिक मदद करने का प्रावधान है, तो वहीं कुछ योजनाओं में कुछ सामान देकर मदद की जाती है। इसी तरह आयुष्मान भारत योजना में पात्र लोगों तक मुफ्त इलाज की सुविधाओं को पहुंचाया जाता है। मौजूदा समय में इस आयुष्मान योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़कर लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to check ayushman card yojana eligibility
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Istock
  • पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जानें, लेकिन उससे पहले जान लें कि आप आयुष्मान भारत योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का अपना इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं।
how to check ayushman card yojana eligibility
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

अब जान लीजिए पात्रता:-

स्टेप 1

  • आप अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो इसके लिए आप पहले अपनी पात्रता चेक कर लें। इसके लिए आपको आयुष्मान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check ayushman card yojana eligibility
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां भर दें
  • फिर आप देखेंगे कि आपके सामने दो विकल्प है, इसमें आपको पहले वाले में अपना राज्य चुनना है जहां के आप निवासी हैं
विज्ञापन
how to check ayushman card yojana eligibility
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको दूसरे वाले विकल्प में अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज कर देना है
  • ऐसा करते ही आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चला जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed