फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Photo: आधार की फोटो को लेकर चिढ़ाते हैं दोस्त, तो इस तरह बदलवा सकते हैं

Mon, 08 Dec 2025 07:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 08 Dec 2025 07:47 AM IST
सार

Aadhaar card se Kaise Photo Change Karein: आधार कार्ड की फोटो को आप जब चाहें तब बदलवा सकते हैं और खासतौर पर अगर आपके आधार की फोटो पुरानी हो गई है, तो भी आप आधार में नई फोटो अपडेट करवा सकते हैं।

विज्ञापन
how to change your aadhaaar card photo kaise badlein
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

Aadhaar Card Photo Change Process In Hindi: हमें कई तरह के कामों के लिए कई तरह के दस्तावेज चाहिए होते हैं। इसलिए समय रहते जरूर दस्तावेजों को बनवा लेना चाहिए। जैसे, हमारे पास आधार कार्ड भी होता है जो बेहद जरूरी दस्तावेज है। अगर ये आधार कार्ड न हो तो हमारे कई काम अटक सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों का आधार कार्ड बनाया जाता है।



बैंक खाता खुलवाना हो या फिर अपनी पहचान बतानी हो, सिम कार्ड लेना हो या स्कूल-कॉलेज में दाखिला लेना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए हमें आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, क्या आपके आधार में अभी भी पुरानी फोटो है? अगर हां, तो आप अपने आधार कार्ड में अपनी लेटेस्ट फोटो अपडेट करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

how to change your aadhaaar card photo kaise badlein
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका। - फोटो : Adobestock

इसलिए भी है फोटो अपडेट करवाना

  • दरअसल, आपकी आधार की फोटो को लेकर अगर आपके दोस्त या कोई आपको बोलता है, तो इसके अलावा भी एक कारण जिसकी वजह से आपको अपने आधार कार्ड में नई फोटो अपडेट करवा लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि साल दर साल व्यक्ति का चेहरा थोड़ा-थोड़ा ही सही पर बदलता है। ऐसे में आपकी पहचान करने में आगे दिक्कत न हो। इसलिए आप अपने आधार कार्ड में फोटो बदल सकते हैं।
how to change your aadhaaar card photo kaise badlein
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

आधार की पुरानी फोटो को ऐसे अपडेट करवा सकते हैं:-

स्टेप 1

  • अगर आपको अपने आधार कार्ड में नई फोटो अपडेट करवाना है तो आप ऐसा करवा सकते हैं
  • इसके लिए पहले आपको अपॉइंटमेंट लेनी है जिसके लिए आपको यूआईडीएआई के इस आधिकारिक लिंक https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to change your aadhaaar card photo kaise badlein
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • यहां पर आपको मांगी गई जानकारी भरनी है और अपॉइंटमेंट लेनी है
  • आपको यहां पर ऑनलाइन पेमेंट भी कर देनी है और फिर यहां से जो आपको रसीद मिलेगी उसका प्रिंट आउट निकाल लें
  • इसके बाद आपको उस आधार सेव केंद्र पर जाना है, जहां की आपने अपॉइंटमेंट ली है
  • यहां पर जाकर रसीद दिखाएं और फिर आपको टोकन नंबर मिलेगा और फिर अपनी बारी का इंतजार करें
विज्ञापन
how to change your aadhaaar card photo kaise badlein
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपके आधार कार्ड को देखा जाता है और उसे वेरिफाई किया जाता है
  • फिर आपको बुलाया जाएगा, जहां पर आपके बायोमेट्रिक लिए जाएंगे और आपका सत्यापन होगा
  • अब आपकी नई फोटो क्लिक होती है जिसे सिस्टम में फीड दिया जाता है
  • फिर 30 दिनों के भीतर आपकी नई फोटो आपके आधार कार्ड में अपडेट हो जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed