फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Driving License: किसी वजह से बदल गया है पता, तो डीएल में घर बैठे करें बदलाव, ये रहा तरीका

Sat, 29 Jan 2022 12:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 29 Jan 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
how to change address in driving license online utility in hindi
डीएल में पता बदलवाने का तरीका - फोटो : istock

आज के दौर में लगभग हर कोई अपने वाहन की चाह रखता है, तो इसके लिए वो कैश में या फिर ईएमआई पर बाइक, स्कूटर कार आदि खरीदता है। लेकिन इन वाहन को चलाने के लिए हमें एक चीज की बेहद जरूरत होती है और वो है ड्राइविंग लाइसेंस। आरटीओ द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है, जिसके लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। आपको ड्राइविंग टेस्ट देना पड़ता है और इसमें पास होने पर आपका लाइसेंस बन जाता है। वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल आईडी और एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी होता है। लेकिन जब लोग किसी कारण से अपना पता बदल लेते हैं, तो उनका ये लाइसेंस एड्रेस प्रूफ के तौर पर काम नहीं कर पाता है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। इसलिए अगर आप अपने डीएल पर अपना पता बदलवाना चाहते हैं, तो चलिए इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं...

how to change address in driving license online utility in hindi
डीएल में पता बदलवाने का तरीका - फोटो : Istock

ऐसे बदलवा सकते हैं पता:-

स्टेप 1

  • आपको अपने डीएल पर पता बदलवाने के लिए परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in पर जाना है। यहां पर अपना राज्य चुनें और फिर अप्लाई ऑनलाइन वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।
how to change address in driving license online utility in hindi
डीएल में पता बदलवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको सर्विस ऑन ड्राइविंग लाइसेंस वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपनी जरूरी जानकारियां जैसे- नाम, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि आदि भरकर प्रोसिड पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to change address in driving license online utility in hindi
डीएल में पता बदलवाने का तरीका - फोटो : Pixabay

स्टेप 3

  • फिर परमानेंट पते को वेरिफाई करने के लिए सभी फील्ड भर दें। वहीं, अगर ये विकल्प न दिखे तो प्रोसिड पर क्लिक कर दें। अब सामने लिस्ट आएगी, जिसमें वो बताएगी आप क्या-क्या डीएल में बदलाव कर सकते हैं। आपको चेंज ऑफ एड्रेस इन डीएल वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
how to change address in driving license online utility in hindi
डीएल में पता बदलवाने का तरीका - फोटो : Istock

स्टेप 4

  • अब अपना नया पता और फिर कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें। फिर पुराने डीएल और नए एड्रेस प्रूफ की फोटोकॉपी को अपलोड करें। आखिर में ऑनलाइन फीस भर दें और फिर सबमिट कर दें। इसके बाद कुछ दिनों बाद आपका पता आपके डीएल पर बदल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed