IRCTC: अमूमन देखा जाता है कि जब भी लोगों को लंबी दूरी का सफर तय करना होता है, तो ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। ट्रेन में कफर्ट सीट, खानपान की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था भी होती है। वहीं, दूसरी तरफ लोग तो एक शहर से दूसरे शहर ट्रेन के जरिए चले जाते हैं, लेकिन बात जब अपने साथ कोई सामान (बाइक या स्कूटी) ले जाने की हो तो लोग सोच में पड़ जाते हैं। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आप अपनी बाइक या स्कूटी को भारतीय ट्रेन की मदद से एक शहर से दूसरे शहर तक अपने साथ ले जा सकते हैं। ये एक सस्ता और अच्छा ऑप्शन है। आप अपने दोपहिया वाहन को पार्सल सर्विस के तहत ट्रेन से भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बार में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63b412b9ddd56639aa16299e","slug":"how-to-carry-bike-through-train-know-indian-railway-bike-parcel-charges-and-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: भारतीय ट्रेन से कहीं भी भेज सकते हैं अपनी बाइक, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: भारतीय ट्रेन से कहीं भी भेज सकते हैं अपनी बाइक, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत
Wed, 04 Jan 2023 09:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:55 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से बाइक पार्सल करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से बाइक पार्सल करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
- दरअसल, अगर आपको अपनी बाइक को रेलवे के तहत पार्सल करना है, तो इसके लिए आपको नजदीकी रेलवे स्टेशन जाना होता है। जहां आपको काउंटर से सारी जानकारी मिल जाती है। इसके लिए आपको गाड़ी के जरूरी दस्तावेज ऑरिजनल और फोटोकॉपी के रूप में चाहिए होते हैं।
ट्रेन से बाइक पार्सल करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
ये है प्रोसेस:-
- जिस दिन बाइक भेजनी है, उससे एक दिन पहले आपको स्टेशन पर जाकर बुकिंग करवानी होती है
- आपको बाइक का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस चाहिए होता है
- आपको अपना आईडी और एड्रेस प्रूफ भी दिखाना होता है
- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही आप बुकिंग करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से बाइक पार्सल करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
- अगर आप बाइक को ट्रेन के जरिए एक जगह से दूसरी जगह भेज रहे हैं, तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि बाइक में बिल्कुल भी पेट्रोल नहीं होना चाहिए। अगर ये गाड़ी में मिलता है तो आपको एक हजार रुपये जुर्माना देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
ट्रेन से बाइक पार्सल करने का तरीका क्या है?
- फोटो : pixabay
- वहीं, अगर गाड़ी आपके नाम नहीं है, तो भी आप इसे दूसरे शहर ट्रेन से भिजवाने के लिए बुकिंग कर सकते हैं। बस इसके लिए आरसी और बीमा के कागज चाहिए होते हैं। अगर आपके पास ये है तो आपको पार्सल करवाने में कोई दिक्कत नहीं होती है।