फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: खरीदने जा रहे हैं पुरानी प्रॉपर्टी, तो इस आसान तरीके से लगा सकते हैं उसकी वास्तविक वैल्यू का पता

Fri, 26 May 2023 01:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 26 May 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
How To Calculate The Market Value Of Property Know The Simple Method Here In Hindi
How To Calculate The Market Value - फोटो : Istock

How To Calculate The Market Value: घर खरीदना हम सभी का सपना होता है। हालांकि, समय के साथ-साथ प्रॉपर्टी के दाम घटते और बढ़ते रहते हैं। ऐसे में घर खरीदते समय जो एक चीज हम लोगों को परेशान करती है। वह है उस प्रॉपर्टी की वास्तविक वैल्यू को निश्चित करना। अगर आप किसी पुरानी प्रॉपर्टी को खरीद रहे हैं। ऐसे में आपको उसकी वास्तविक वैल्यू के बारे में पता होना जरूरी है। प्रॉपर्टी या घर को खरीदते समय काफी समझदारी दिखाने की जरूरत होती है। अक्सर लोग वास्तविक कीमत से ज्यादा बताकर अपनी प्रॉपर्टी को बेचने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप समझदारी से काम नहीं लेते हैं। इस स्थिति में आपको एक बडे़ नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से पुरानी प्रॉपर्टी की वास्तविक वैल्यू के बारे में पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

How To Calculate The Market Value Of Property Know The Simple Method Here In Hindi
How To Calculate The Market Value - फोटो : i stock

इसे इस तरह समझते हैं। मान लीजिए जब घर को बनवाया गया था। उस दौरान जमीन की कीमत 30 लाख रुपये थी। वहीं घर के निर्माण कार्य में पूरे 20 लाख रुपये का खर्चा आया था।

How To Calculate The Market Value Of Property Know The Simple Method Here In Hindi
How To Calculate The Market Value - फोटो : istock

अक्सर एक घर की औसत आयु 60 वर्ष मानी जाती है। ऐसे में अगर आप प्रॉपर्टी के बनने के 10 साल बाद उसकी वास्तविक वैल्यू के बारे में पता करना चाहते हैं। ऐसे में आपको प्रॉपर्टी की जितनी उम्र हो गई है। उसको प्रॉपर्टी की औसत आयु (60 वर्ष) से भाग देना है। 

Business Ideas: गांव में रहकर शुरू करें ये बिजनेस, होगी बंपर कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Calculate The Market Value Of Property Know The Simple Method Here In Hindi
How To Calculate The Market Value - फोटो : istock

मान लीजिए मकान निर्माण कार्य में 20 लाख रुपये का खर्चा आया था। ऐसे में आपको उसको 6 से भाग देना है। ऐसे में इसकी वैल्यू 3.33 लाख रुपये आएगी। इसके बाद आपको 3.33 लाख रुपये को स्ट्रक्चरल कॉस्ट 20 लाख रुपये से घटाना है। ऐसे में वर्तमान में प्रॉपर्टी की स्ट्रक्चरल कॉस्ट 16.66 लाख रुपये होगी।

विज्ञापन
How To Calculate The Market Value Of Property Know The Simple Method Here In Hindi
How To Calculate The Market Value - फोटो : istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि जमीन की कीमत पर प्रॉपर्टी डेप्रिसिएशन नहीं होता है। ऐसे में अगर आपकी जमीन की कीमत बढ़कर 45 लाख रुपये हो गई है। इस स्थिति में जमीन सहित पूरे घर की वर्तमान में कीमत 61.66 लाख रुपये होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed