फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gas Booking: घर बैठे ही बुक कर सकते हैं गैस सिलेंडर, जानें क्या हैं तरीके

Sat, 06 May 2023 12:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 06 May 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
How to Book Gas Cylinder Online Process Know Gas Booking Kaise Kare Mobile se
घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करवाने के ये हैं तरीके - फोटो : Istock

Gas Cylinder Booking Online: जो लोग पहले चूल्हे पर खाना बनाते थे, अब वो भी गैस सिलेंडर पर खाना बनाते हुए नजर आते हैं और इसका कारण है गैस सिलेंडर का आना। शहर ही नहीं बल्कि अब तो दूर-दराज गांवों तक में गैस सिलेंडर पहुंच गया है। इस पर खाना बनाने में चूल्हे के मुकाबले एक तो समय बचता है और दूसरा इससे पर्यावरण को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। बस हर महीने इस गैस सिलेंडर को आपको भरवाना होता है। ऐसे में आप चाहें तो घर बैठे ही इस गैस सिलेंडर को बुक करवा सकते हैं। फिर चाहे आप शहरों में रहते हों या फिर ग्रामीण इलाकों में। तो चलिए जानते हैं घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करवाने के कुछ तरीकों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Book Gas Cylinder Online Process Know Gas Booking Kaise Kare Mobile se
घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करवाने के ये हैं तरीके - फोटो : istock

घर बैठे गैस बुक करवाने के ये हैं कुछ बेस्ट तरीके:-

पहला

  • आप अगर अपना गैस सिलेंडर बुक करवाना चाहते हैं, तो आप गैस एजेंसी के कस्टमर केयर नंबर या टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसमें आईवीआर को फॉलो करते हुए आप गैस बुक करवा सकते हैं। फिर 24 घंटे के अंदर आपका गैस सिलेंडर आपके घर आ जाता है।
How to Book Gas Cylinder Online Process Know Gas Booking Kaise Kare Mobile se
घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करवाने के ये हैं तरीके - फोटो : istock

दूसरा

  • अगर आपका गैस सिलेंडर खत्म हो गया है, तो आप मैसेज के जरिए भी इसे बुक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी से मैसेज द्वारा गैस बुक करने का नंबर लें। फिर आपको मैसेज बॉक्स में जाकर गैस एजेंसी का नाम स्पेस एसटीडी कोड सहित डिस्ट्रीब्यूटर का फोन नंबर लिखकर इसे नंबर पर भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Book Gas Cylinder Online Process Know Gas Booking Kaise Kare Mobile se
घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करवाने के ये हैं तरीके - फोटो : istock

तीसरा

  • व्हाट्सएप एप के जरिए भी आप अपने गैस सिलेंडर को बुक करवा सकते हैं। आपको करना ये है कि व्हाट्सएप में जाकर REFILL लिखना है। फिर आपको इस मैसेज को 7588888824 नंबर पर भेज देना है। इसके बाद कुछ स्टेप्स को फॉलो करें और आपका गैस सिलेंडर बुक हो जाता है।
विज्ञापन
How to Book Gas Cylinder Online Process Know Gas Booking Kaise Kare Mobile se
घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करवाने के ये हैं तरीके - फोटो : istock

चौथा

  • गैस सिलेंडर को ऑनलाइन तरीके से भी बुक किया जा सकता है। इसके लिए आपको Mylpg.in वेबसाइट पर जाना है। फिर यहां पर आपको अपनी 17 अंकों वाली एलपीजी आईडी दर्ज करनी है। अब यूजर नेम, पासवर्ड और मांगी गई जानकारियां भर दें। इसके बाद आप गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed