{"_id":"69895d7c2368ca81f80a86b0","slug":"how-to-book-confirm-ticket-in-train-this-holi-2026-2026-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2026 Travel Tips: होली पर घर जाना है? इन स्मार्ट टिप्स से पाएं ट्रेन का कंफर्म टिकट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Holi 2026 Travel Tips: होली पर घर जाना है? इन स्मार्ट टिप्स से पाएं ट्रेन का कंफर्म टिकट
Mon, 09 Feb 2026 10:00 AM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:00 AM IST
सार
How To Get Confirm Ticket Of Train: अगर आप होली पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, लेकिन वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है तो यहां हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनको फॉलो करके आपको कंफर्म टिकट मिल जाएगा।
विज्ञापन
होली पर चाहिए ट्रेन का कंफर्म टिकट तो ये टिप्स फॉलो करें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How To Book A Confirm Train Ticket: होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में भीड़ अपने चरम पर पहुंच जाती है। देशभर में काम करने वाले लोग इस रंगों के पर्व को परिवार के साथ मनाने के लिए अपने घरों की ओर रवाना होते हैं। ऐसे में ट्रेन टिकट की डिमांड अचानक कई गुना बढ़ जाती है और कंफर्म टिकट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं होता।
होली पर चाहिए ट्रेन का कंफर्म टिकट तो ये टिप्स फॉलो करें
- फोटो : Adobe stock
तत्काल टिकट के लिए प्रयास करें
- अगर आपका रेगुलर टिकट कंफर्म नहीं हो पाया है तो तत्काल एक अच्छा विकल्प है।
- यात्रा की तारीख से एक दिन पहले AC क्लास के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए 11 बजे शुरू होती है।
- कोशिश करें कि समय से पहले IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉग-इन रहें, पैसेंजर डिटेल पहले से सेव रखें और पेमेंट मोड रेडी हो।
- कुछ ही मिनटों में तत्काल कोटा खत्म हो जाता है, इसलिए स्पीड सबसे अहम है।
होली पर चाहिए ट्रेन का कंफर्म टिकट तो ये टिप्स फॉलो करें
- फोटो : Adobe Stock
प्रीमियम तत्काल टिकट पर भी नजर रखें
- प्रीमियम तत्काल में किराया सामान्य तत्काल से ज्यादा होता है, लेकिन इसमें वेटिंग लिस्ट नहीं होती।
- यानी अगर सीट उपलब्ध है तो टिकट सीधे कंफर्म मिलता है।
- होली जैसे पीक सीजन में ये विकल्प थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन समय पर घर पहुंचने का भरोसा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर चाहिए ट्रेन का कंफर्म टिकट तो ये टिप्स फॉलो करें
- फोटो : freepik
वैकल्पिक ऑप्शन जरूर चुनें
- अक्सर यात्री सिर्फ एक ही ट्रेन पर टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं, जिससे कंफर्म टिकट मिलने की संभावना कम हो जाती है।
- बेहतर होगा कि उसी रूट की 2–3 वैकल्पिक ट्रेनों की लिस्ट तैयार रखें।
- कई बार कम पॉपुलर ट्रेन या अलग टाइम वाली ट्रेन में सीट उपलब्ध हो जाती है।
विज्ञापन
होली पर चाहिए ट्रेन का कंफर्म टिकट तो ये टिप्स फॉलो करें
- फोटो : freepik
कनेक्टिंग ट्रेन चेक करें
- अगर डायरेक्ट ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है, तो कनेक्टिंग ट्रेन का विकल्प चुनें।
- उदाहरण के तौर पर, एक ही रूट को दो हिस्सों में बांटकर अलग-अलग ट्रेन से यात्रा की जा सकती है।
- इससे कंफर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।