फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आपका गलत वीडियो बनाकर कोई भी धमकाए तो डरने की जगह तुरंत करें ये 3 काम, नहीं होगी दिक्कत

Sat, 13 Jul 2024 12:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 Jul 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
how to be protect yourself against deepfake video
वीडियो फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Amar Ujala

Fake Video Fraud Alert: आज के इस दौर में हम टेक्नोलॉजी के दम पर इतने आगे बढ़ चुके हैं कि पीछे मुड़कर देखने पर यकीन नहीं होता है। तकनीक जितनी अच्छी नजर आती है उतना ही इसके दम पर जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लोगों के बैंक खाते में सेंध लगाना या दूसरे तरीकों से उनके साथ धोखाधड़ी करना आदि। इसी कड़ी में आजकल लोगों का डीपफेक वीडियो बनाकर या व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करके उनका गलत वीडियो बनाकर उन्हें ठगा जाता है। अगर आपके साथ या आपके किसी जानने वाले के साथ भी ऐसा होता है तो आप कुछ जरूरी कदम उठाकर इससे बच सकते हैं क्योंकि आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग डर जाते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इससे बच सकते हैं और आपको क्या करना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

how to be protect yourself against deepfake video
वीडियो फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : istock

क्या होता है आमतौर पर?

  • दरअसल, लोगों को कुछ लड़कियां आपत्तिजनक कॉल करती हैं और फिर उनका वीडियो बना लेती हैं। इसके बाद वो वीडियो भेजकर लोगों को ब्लैकमेल किया जाता है और उनसे पैसे की मांग की जाती है। कई लोग डर के मारे पैसे दे भी देते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।
how to be protect yourself against deepfake video
वीडियो फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Istock

क्या करना चाहिए?

पैसा न दें

  • अगर आपके पास कोई कॉल आ रहा है और वो आपकी फोटो-वीडियो वायरल न करने के बदले में आपसे पैसे की मांग कर रहा है तो कभी भी ऐसे किसी व्यक्ति को पैसे न दें। आपको लगेगा कि वो आपसे एक बार पैसा लेकर आपकी वीडियो-फोटो वायरल नहीं करेगा, लेकिन वो आपसे और पैसे मांगेगा और तब तक लेगा जब तक वो आपको पूरी तरह ठग न ले। इसलिए ये गलती कभी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to be protect yourself against deepfake video
वीडियो फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : istock

सबूत इकट्ठा करें

  • अगर आपसे भी कोई कह रहा है कि वो आपकी फोटो-वीडियो को वायरल कर देगा और आपको बदनाम कर देगा, तो सबसे पहले ऐसे मामले में सारे सबूत इकट्ठा कर लें। जैसे- किस नंबर से आपको कॉल आ रही है, मैसेज क्या आए हैं और क्या फोटो या वीडियो आपको भेजी गई हैं आदि।
विज्ञापन
how to be protect yourself against deepfake video
वीडियो फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : istock

यहां शिकायत करें

  • अब जब आप पूरे मामले से जुड़े सबूत इकट्ठा कर चुके हैं तो इसके बाद आपको एक सरकारी वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवानी है। दरअसल, ये राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल है जो सरकार द्वारा संचालित किया जाता है और ऐसे ही मामलों को सुलझाने का काम करता है। आपको इस आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड करवानी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed