फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Voter Id Card: इस सरल तरीके से घर बैठे ही बनवा सकते हैं वोटर आईडी, मिलेगी होम डिलीवरी

Fri, 28 Oct 2022 09:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 28 Oct 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
How to Apply Online for Voter ID Card Know Step by Step Process in Hindi
ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : iStock

Apply Online for Voter ID: आप जब भी कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाने जाते होंगे, तो आपको कई सारे दस्तावेजों की जरूरत तो पड़ती ही होगी। ऐसे में लोग इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखते हैं। जैसे कि आजकल आधार कार्ड को ही ले लीजिए, ये लगभग हर एक काम के लिए जरूरी हो गया है। ऐसे में कई लोग वोटर आईडी कार्ड को भूल गए हैं और उन्हें इसकी जरूरत वोट डालने के समय महसूस होती है। लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है, जिन्होंने अब तक अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है। कई लोग तो सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने से बचने के लिए भी आवेदन नहीं करते हैं, लेकिन आपको यहां बताते चलें कि अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं और ये बनकर आपके पते पर आ भी जाता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप घर बैठे ही वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Apply Online for Voter ID Card Know Step by Step Process in Hindi
ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

घर बैठे ऐसे कर सकते हैं वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आपने अब तक अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है, तो बनवाने के लिए आपको सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://eci.gov.in/ पर जाना है। यहां पर जाकर वोटर सर्विसेस पोर्टल वाले विकल्प पर क्लिक करें।
How to Apply Online for Voter ID Card Know Step by Step Process in Hindi
ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • फिर आपको यहां पर नया अकाउंट बनाना है, जिसके लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और उस पर आए ओटीपी को भी यहां भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद आपको अपना एक पासवर्ड बना लेना है, जिसके बनते ही आपका अकाउंट बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Apply Online for Voter ID Card Know Step by Step Process in Hindi
ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको लॉगिन करना है, और आपको 'न्यू वोटर रजिस्ट्रेशन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर आपको यहां पर अपना नाम, जेंडर, घर में किसी का वोटर आईडी कार्ड बना है तो उसकी जानकारी आदि सभी भरनी है।
विज्ञापन
How to Apply Online for Voter ID Card Know Step by Step Process in Hindi
ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 4

  • साथ ही यहां मांगे गए दस्तावेज जैसे- आवेदक की फोटो और उम्र का प्रमाण पत्र (आधार, पैन कार्ड आदि) को अपलोड करें। फिर सबमिट कर दें। अब आपकी ईमेल पर आए ईमेल के जरिए अपना स्टेटस ट्रैक करते रहें और एक सप्ताह से एक महीने के अंदर आपके पते पर आपका वोटर आईडी कार्ड बनकर पहुंच जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed