फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unique Health ID Card: आधार कार्ड की तरह अब बन रहा यूनिक डिजिटल हेल्थ कार्ड, जानिए कैसे करें अप्लाई

Mon, 20 Dec 2021 06:16 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 20 Dec 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
how to apply for Unique Digital Health ID Card know step by step process
कैसे बनवाएं डिजिटल हेल्थ कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

सरकार की तरफ से सभी भारतीय नागरिकों के इलाज का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। सरकार डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत हर व्यक्ति का यूनिक हेल्थ कार्ड बनाने जा रही है, जो कि बिल्कुल आधार कार्ड की तरह होगा। इसमें आधार कार्ड की तरह आपको एक नंबर मिलेगा, जिसमें आपके स्वास्थ्य संबंधी सभी रिकॉर्ड दर्ज होंगे। इस डिजिटल हेल्थ कार्ड में आपकी बीमारी और इलाज से संबंधित सभी तरह की जानकारियां दर्ज होंगी। यानी इसके जरिए डॉक्टर किसी भी व्यक्ति के मेडिकल हिस्ट्री का पूरा पता लगा सकेंगे। सिर्फ यही नहीं इसकी मदद से देशभर के चुनिंदा अस्पताल में सस्ती और मुफ्त में इलाज की सुविधा मिलेगी। सबसे बड़ी बात ये है कि इस यूनिक कार्ड से पता चल जाएगा कि आपका का इलाज कहां-कहां हुआ है। साथ ही आपकी सेहत से जुड़ी सारी जानकारी इस यूनिक हेल्थ कार्ड में दर्ज होगी। अगर आप भी यूनिक हेल्थ कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए बनाने के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करना है और इसका क्या फायदा होगा...

how to apply for Unique Digital Health ID Card know step by step process
कैसे बनवाएं डिजिटल हेल्थ कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

सरकार आधार कार्ड की तरह यूनिक हेल्थ आईडी से देश के हर नागरिक के स्वास्थ्य से जुड़ा डेटाबेस तैयार करेगी। किसी डॉक्टर के पास व्यक्ति जाएगा तो उसे अपनी हेल्थ आईडी दिखानी होगी। कार्ड से पता चल जाएगा कि इससे पहले व्यक्ति का क्या इलाज चला, किन डॉक्टरों से परामर्श लिया और कौन-कौन सी दवाएं पहले चलाई गई हैं? सबसे बड़ी बात ये है कि इस कार्ड से व्यक्ति को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में भी पता चलेगा। साथ ही ये भी पता चलेगा कि व्यक्ति को आयुष्मान भारत के तहत इलाज की सुविधा मिलती है या नहीं। 

how to apply for Unique Digital Health ID Card know step by step process
कैसे बनवाएं डिजिटल हेल्थ कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  •  हेल्थ आईडी कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन-NDHM की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां Create Your Health ID का ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for Unique Digital Health ID Card know step by step process
कैसे बनवाएं डिजिटल हेल्थ कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • अगर आधार कार्ड से आईडी कार्ड बनाना चाहते हैं तो Generate via Aadhar पर क्लिक करें। यहां क्लिक करते ही आधार कार्ड का नंबर डालने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही आपसे सहमति मांगी जाएगी। सहमत हैं तो I agree पर क्लिक करके सबमिट कर दें। 
विज्ञापन
how to apply for Unique Digital Health ID Card know step by step process
कैसे बनवाएं डिजिटल हेल्थ कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • सबमिट करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा। इसके बाद आपको ओटीपी कोड वेरिफाई करना होगा। साथ ही मोबाइल नंबर को भी वेरिफाई करना होगा। मोबाइल पर आपको ओटीपी आएगा उसे एंटर करना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed