Ayushman Card: केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें आर्थिक मदद तो नहीं दी जाती, लेकिन अलग-अलग तरह की ऐसी मदद दी जाती हैं जो लाभार्थियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। सब्सिडी, कोई सामान देकर या अन्य तरीकों से भी योजना से जुड़े लोगों को लाभ दिया जाता है। जैसे, बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना में भी कोई आर्थिक लाभ नहीं दिया जाता है, लेकिन इस योजना के लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
{"_id":"67ac5412ac37214ce60e5bba","slug":"how-to-apply-for-ayushman-card-ayushman-card-kaise-banwayein-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की है: क्या आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड? तो यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की है: क्या आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड? तो यहां जानें तरीका
Wed, 12 Feb 2025 01:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:27 PM IST
सार
आयुष्मान भारत योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता है?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
स्टेप 1
- अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'Am I Eligible' पर क्लिक करना है
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं
- इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना है और फिर लॉगिन करना है
- इसके बाद आप जान पाएंगे कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता है?
- फोटो : Adobe stock photos
मिलने वाला लाभ
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। आप इस कार्ड से हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सूचीबद्ध अस्पताल (जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है) में आयुष्मान कार्ड लेकर जाना है और इसके बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता है?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
- अगर आप ऑफलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है। यहां पर जाकर आप संबंधित अधिकारी से मिलकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जो कुछ समय में जारी हो जाता है
- इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।