फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: अगर आपको भी चाहिए हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, तो इस तरह बनवाएं आयुष्मान कार्ड

Mon, 24 Mar 2025 05:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 24 Mar 2025 05:55 PM IST
सार

Apply For Ayushman Card: अगर आप भी चाहते हैं कि आप हर साल अपना मुफ्त इलाज करवा सकें, तो इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
how to apply for ayushman card ayushman card kaise banaye
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Bharat Yojana: कई योजनाएं ऐसी होती हैं जो काफी कम समय में काफी तेजी से आगे बढ़ती है यानी लोगों के बीच प्रचलित हो जाती है। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को देख लीजिए। बेहद कम समय में इस योजना से काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लगातार ये सिलसिला जारी है।



इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद आप इस कार्ड से ही उन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इसका तरीका क्या है। आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले लोग यहां तरीका जान सकते हैं...

how to apply for ayushman card ayushman card kaise banaye
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Freepik.com

क्या लाभ मिलता है?

  • आप जब आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो कार्डधारक सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है
  • ये इलाज आप उन अस्पतालों में करवा सकते हैं जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती हैं
how to apply for ayushman card ayushman card kaise banaye
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने का ये है तरीका

पहला स्टेप 

  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • पात्रता चेक होने के बाद आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for ayushman card ayushman card kaise banaye
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप 

  • इन दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
  • फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
how to apply for ayushman card ayushman card kaise banaye
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे पता करें आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं

  • पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारियां भरनी होती है जिसके बाद आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed