Ayushman Card Kaise Banega: किसी योजना के तहत सरकार सीधे तौर पर आर्थिक मदद देती है तो किसी योजना के तहत सब्सिडी। जबकि, कई ऐसी योजनाएं भी देश में चल रही हैं जिनके जरिए ऐसी मदद की जाती है जो लाभार्थियों के काफी काम आती है। उदाहरण के लिए आयुष्मान कार्ड को ही ले लीजिए। इस आयुष्मान कार्ड के जरिए लाभार्थी मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
Ayushman Card: कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड और कैसे होगा मुफ्त इलाज? हर सवाल का जवाब यहां जानें
Ayushman Card Registration Process In Hindi: आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। मौजूदा समय में करोड़ों लोग इस आयुष्मान कार्ड को बनवा चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाल: कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड?
जवाब: अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपका पात्र होना जरूरी है। जो लोग पात्र होते हैं सिर्फ वे ही आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने का पहला तरीका है ऑनलाइन जिसमें आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जा सकते हैं या आप आयुष्मान एप को डाउनलोड कर भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आप अगर ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाना चाहते हैं, तो आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं
- इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाना है
- यहां पर पहले आपकी पात्रता चेक होती है और फिर पात्र पाए जाने के बाद दस्तावेज वेरिफिकेशन होता है
- इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
सवाल: आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?
जवाब: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
इसके लिए आपको पहले अपने शहर के पंजीकृत अस्पताल (वो अस्पताल जो इस योजना में रजिस्टर्ड है) में जाना है
अस्पताल चेक करने के लिए पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं और फिर 'Find Hospital' पर क्लिक करें
इसके बाद कुछ जानकारी भर आप जान जाएंगे कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल आयुष्मान योजना में पंजीकृत है
इसके बाद उस अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाएं
यहां पर संबंधित अधिकारी से मिले, जो आपके आयुष्मान कार्ड का वेरिफिकेशन करता है
फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं