आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस कार्ड की जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा कई दूसरी जगहों पर भी आधार कार्ड उपयोग में आता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते भारत की एक बड़ी आबादी के पास अपना खुद का आधार कार्ड है। आज के इस डिजिटल युग में इंटरनेट को एक्सेस करने के लिए हम में से अधिकतर लोग टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में कई लोग इसकी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड को खरीदते हैं। हालांकि, सिम कार्ड को खरीदने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। आधार कार्ड के जरिए ही सिम कार्ड को इश्यू किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड को जारी किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Aadhaar Card: आपके आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे लगाएं पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन