फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas Price: कैसे तय होती है एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत और क्यों बढ़ रही हैं लगातार कीमतें? जानें वजह

Thu, 19 May 2022 03:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 19 May 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
How LPG Gas Price Calculated in India Why LPG Gas Price is increasing
How LPG Gas Price Calculated in India - फोटो : i stock

How LPG Gas Price Calculated in India: आज के दौर में एलपीजी गैस सिलेंडर हमारी रसोई की खास जरूरत बन गया है। खाना पकाने से लेकर कई दूसरे कामों में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ बीते लंबे समय से लगातार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हो रही है। ऐसे में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों के बढ़ने का बुरा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। हाल ही में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 3.50 रुपये की वृद्धि की गई। इसके अलावा 7 मई को भी गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आखिर रसोई गैस सिलेंडर के दामों को कैसे तय किया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको उसी के बारे में बताने वाले हैं। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि आखिर बीते कुछ वक्तों में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि क्यों हो रही है? आइए जानते हैं -

How LPG Gas Price Calculated in India Why LPG Gas Price is increasing
How LPG Gas Price Calculated in India - फोटो : Istock

भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को निश्चित करने में डॉलर एवं रुपये का एक्सचेंज रेट और अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क रेट एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। इंटरनेशनल मार्केट में जब भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होता है या डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होता है। इस स्थिति में देश में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि होने लगती है।

How LPG Gas Price Calculated in India Why LPG Gas Price is increasing
How LPG Gas Price Calculated in India - फोटो : Istock

भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को एक खास फॉर्मूले की मदद से तय किया जाता है। इसके लिए इंपोर्ट पैरिटी प्राइस का इस्तेमाल किया जाता है। आईपीपी फॉर्मूले का निर्धारण इंटरनेशनल मार्केट में एलपीजी गैस की कीमतों के जरिए किया जाता है। भारत बड़े पैमाने पर एलपीजी गैस सिलेंडर को दूसरे देशों से आयात करता है। भारत में सऊदी अरामको की एलपीजी कीमत से आईपीपी का बेंचमार्क तय किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How LPG Gas Price Calculated in India Why LPG Gas Price is increasing
How LPG Gas Price Calculated in India - फोटो : i stock

वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर को ग्राहक तक पहुंचाने के बीच समुद्र के रास्ते ढुलाई, फ्री ऑन बोर्ड, कस्टम ड्यूटी, इंश्योरेंस आदि चीजें भी उसकी कीमतों को तय करने में एक बड़ी भूमिका निभाती हैं।

विज्ञापन
How LPG Gas Price Calculated in India Why LPG Gas Price is increasing
How LPG Gas Price Calculated in India - फोटो : Istock

क्यों बढ़ रही है देश में एलपीजी गैस की कीमतें?

देश में एलपीजी गैस की कीमतों का बढ़ने का एक बड़ा कारण रुपया का डॉलर के मुकाबले कमजोर होना है। इसके अलावा रूस यूक्रेन युद्ध के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों की बढ़ने की वजह से एलपीजी गैस की ढुलाई और सप्लाई चेन पर भी असर पड़ा है। इस कारण गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed