Republic Day Parade 2026 Chief Guest: भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन भारत पूर्ण रूप से गणराज्य बना था। इस दिन सबसे खास आयोजन होता है कर्तव्य पथ पर... जहां भव्य परेड, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की शक्ति का प्रदर्शन होता है। इसके अलावा परेड में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां, छात्र-छात्राओं के प्रदर्शनों और लोकनृत्यों का आकर्षक आयोजन भी शामिल होता है।
{"_id":"696dce0ee77e112f9808888b","slug":"how-does-india-choose-its-chief-guest-for-republic-day-parade-2026-know-full-process-explained-2026-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के लिए चीफ गेस्ट का चयन कैसे होता है? एक क्लिक में जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के लिए चीफ गेस्ट का चयन कैसे होता है? एक क्लिक में जानें पूरी प्रक्रिया
Mon, 19 Jan 2026 01:14 PM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:14 PM IST
सार
Chief Guest Of Republic Day Parade 2026: हर साल भारत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है। दिल्ली में आयोजित परेड में चीफ गेस्ट को आमंत्रित किया जाता है। इस दिन के लिए चीफ गेस्ट का चयन कैसे होता है आज हम इसी बारे में आपको बताएंगे।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चीफ गेस्ट का चयन कैसे होता है?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चीफ गेस्ट का चयन कैसे होता है?
- फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्रालय द्वारा संभावित देशों की सूची तैयार करना
- सबसे पहले चीफ गेस्ट के चयन के लिए भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा संभावित देशों की सूची तैयार की जाती है।
- ये सूची उन देशों के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित करने के लिए बनाई जाती है जिनको बुलाने से भारत के द्विपक्षीय संबंध मजबूत होते हैं।
गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चीफ गेस्ट का चयन कैसे होता है?
- फोटो : PTI
राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय की मंजूर
- विदेश मंत्रालय द्वारा तैयार की गई सूची पर राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय की मंजूरी ली जाती है।
- ये प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि चयनित देशों के साथ भारत के संबंध, राजनीति और व्यापारिक दृष्टिकोण से मजबूत हैं।
- जांच के दौरान ये परखा जाता है कि क्या वाकई में इस सूची में दिए गए नाम आमंत्रण के योग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चीफ गेस्ट का चयन कैसे होता है?
- फोटो : Adobe Stock
द्विपक्षीय संबंधों का मूल्यांकन
चीफ गेस्ट के चयन में ये देखा जाता है कि जिस देश के नेता को आमंत्रित किया जा रहा है, उस देश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध, व्यापारिक और राजनीतिक सहयोग मजबूत हैं या नहीं। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि दोनों देशों के बीच किसी प्रकार की विवादित स्थिति न हो।
चीफ गेस्ट के चयन में ये देखा जाता है कि जिस देश के नेता को आमंत्रित किया जा रहा है, उस देश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध, व्यापारिक और राजनीतिक सहयोग मजबूत हैं या नहीं। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि दोनों देशों के बीच किसी प्रकार की विवादित स्थिति न हो।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चीफ गेस्ट का चयन कैसे होता है?
- फोटो : PTI
औपचारिक निमंत्रण भेजना
- एक बार चयनित नेता के बारे में फैसला हो जाने के बाद, भारत सरकार उस देश के प्रमुख को औपचारिक निमंत्रण भेजती है।
- ये निमंत्रण एक सरकारी पत्र के माध्यम से भेजा जाता है, जिसमें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का आह्वान किया जाता है।
- आमतौर पर यह निमंत्रण विदेश मंत्रालय और राष्ट्रपति भवन द्वारा भेजा जाता है।