Tips For Buying House: घर खरीदना तो सब चाहते हैं, लेकिन इस सपने को पूरा करने में लोगों की जिंदगियां तक बीत जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रॉपर्टी के दाम आसमान छूते हुए नजर आ रहे हैं। मेट्रो सिटी में तो एक छोटा सा फ्लैट भी लाखों-करोड़ों में आता है। ऐसे में लोग या तो अपनी पूरी जिंदगी की कमाई लगाकर घर लेते हैं या फिर लोन पर। वहीं, घर या फ्लैट भी अलग-अलग तरीके के होते हैं, जिनमें से एक होते हैं बिल्डर्स फ्लैट या घर। ऐसे में अगर आप भी बिल्डर्स से घर या फ्लैट खरीद रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको आगे चलकर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं बिल्डर्स से घर या फ्लैट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें...
{"_id":"64bf96036109aa0d2e0430a9","slug":"house-buying-tips-keep-things-in-your-mind-while-buying-a-house-or-flat-otherwise-may-face-trouble-2023-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: बिल्डर से खरीद रहे हैं फ्लैट या घर तो ये बातें पहले जान लें, वरना बाद में हो सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: बिल्डर से खरीद रहे हैं फ्लैट या घर तो ये बातें पहले जान लें, वरना बाद में हो सकती हैं दिक्कतें
Tue, 25 Jul 2023 03:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:03 PM IST
विज्ञापन
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
घर या फ्लैट खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान:-
पहली बात
- जब भी किसी बिल्डर से कोई प्रॉपर्टी खरीदें, तो उसे क्रॉस चेक जरूर करें। कहीं पैसों के लालच में बिल्डर आपसे झूठ तो नहीं बोल रहा? कहीं आपको कोई गलत प्रॉपर्टी तो नहीं बेच रहा? इसलिए आप आसपास के लोगों से घर के बारे में पता कर सकते हैं या अथॉरिटी से भी प्रॉपर्टी की जानकारी ले सकते हैं।
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
दूसरी बात
- आप अगर कोई प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि उसके कागजात देखें। साथ ही इन्हें वेरिफाई भी करवाएं, ताकि आप जान सके कि ये असली हैं या नकली। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
तीसरी बात
- जब भी आप किसी बिल्डर से फ्लैट या घर खरीद रहे हैं, तो इस बात को पहले ही जान लें कि क्या प्रॉपर्टी को रेरा के नियमों के तहत बनाया गया है या नहीं। ऐसा इसलिए जानना जरूरी है क्योंकि अगर घर बनाते समय रेरा के नियमों को अनदेखा किया गया है, तो आगे चलकर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पहले ही इस बात को जान लें।
विज्ञापन
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
चौथी बात
- इस बात की जानकारी जरूर लें कि प्रॉपर्टी कितनी पुरानी है
- घर या फ्लैट का मालिक कौन है
- कहीं जमीन लाल डोरे में तो नहीं है बिल्डर ने फ्लैट या घर को सही तरीके से बनवाया है या नहीं
- फ्लैट या घर नियमों के खिलाफ तो नहीं बना है आदि।