अगर आप किसी के साथ होटल में ठहरने के लिए जा रहे हैं तो ऐसे में सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण होती है। कई बार होटल में जाने से पहले लोग चिंतित रहते हैं कि कमरे में कहीं कोई हिडन कैमरा न हो, जो हमारी गोपनीयता को रिकॉर्ड कर ले। बीते वर्षों में इस तरह के कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां लोगों के निजी पल को कमरे में छिपे कैमरे की मदद से रिकॉर्ड करके उन्हें ब्लैकमेल तक किया गया है।
Hotel Hidden Camera Check: आपके होटल रूम में कहीं कोई हिडन कैमरा तो नहीं, इन तरीकों से करें पता
कुछ सरल और आसान तरीके हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि कमरे में कहां हिडन कैमरा छिपा हुआ है। आइए जानते हैं -
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल के कमरे में आप जैसे ही जाएं वैसे एक बार चारों तरफ अपनी नजर दौड़ाएं। इस बात का विशेष ध्यान दें कि कहीं पर कोई आसामान्य ऑब्जैक्ट या अलग तरह की फिटिंग तो नहीं है। लाइट फिटिंग, अलार्म, ड्रेसर, स्मोक डिटेक्टर और अन्य असामान्य वस्तुओं पर ध्यान दें। अक्सर कैमरे को इन्हीं जगहों पर छिपाया जाता है।
PM Kisan Yojana: कब आ रही 21वीं किस्त? जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
कमरे में जाने के बाद अपने स्मार्टफोन की फ्लैशलाइट या टॉर्च की मदद से हर कोने में देखें। कैमरे लेंस पर चमक पड़ने से एक छोटी सी चमक दिखाई देगी। ऐसा करने के बाद अगर कहीं पर चमक दिखाई देती है तो पास जाकर चेक करें।
Mustard Oil: आप भी तो नहीं खरीद रहे बाजार से मिलावटी सरसों का तेल? ऐसे करें शुद्धता का पता
कई कैमरे ऐसे होते हैं, जो नाइट विजन के लिए इंफ्रारेड लाइट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको कमरे की लाइट बंद करके अपने स्मार्टफोन का कैमरा ऑन करना है। इसके बाद कैमरे का एंगल शक वाली जगह की ओर करें। स्क्रीन पर अगर हल्की लाल या बैंगनी चमक दिखाई देती है तो यह कैमरे की इंफ्रा रेड लाइट हो सकती है।
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को कितने रुपये का मिलता है लोन? जानिए यहां
आप वाईफाई की मदद से भी कमरे में छिपे कैमरे के बारे में पता कर सकते हैं। वायरलेस कैमरा वाईफाई नेटवर्क से जुड़ा होता है। इसमें आपको वाईफाई ओपन करके Avilable Network में देखना है कि इस नाम (IPCAM, CAM123, Device_XX जैसे) वाले नेटवर्क तो नहीं शो हो रहे हैं। अगर ऐसा है तो कमरे में कैमरा छिपा हो सकता है।
Jio: जियो का 1 साल की वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान, जानें क्या-क्या मिल रहे बेनिफिट्स