Holi 2026: जिस तरह से लोग दिवाली के पर्व का इंतजार करते हैं, वैसे ही लोग होली का भी इंतजार बेसब्री से करते हैं। इस दिन लोग घरों में पकवान बनाते हैं, एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, नाच-गाना होता है आदि। कुल मिलाकर ये त्योहार खुशियों का त्योहार होता है।
पर होली के पर्व में कुछ बातों का ध्यान भी रखना होता है। वरना अगले दिन आप यही कहेंगे कि ये क्या हो गया? जैसे, अगर आपकी कार में होली का रंग लग जाए तो फिर आपकी नई नवेली कार भी गंदी हो सकती है। ऐसे में पहले तो अपनी कार को रंगों से बचाने के इंतजार कीजिए, लेकिन अगर फिर फिर होली के रंग आपकी गाड़ी में लग जाए तो आप यहां इन्हें निकालने के कुछ तरीके जान सकते हैं।
2 of 5
होली पर कार पर लगे रंग कैसे निकालें?
- फोटो : Freepik
सवाल: कार में होली का रंग लग जाए तो क्या करें?
जवाब: सबसे पहले तो गाड़ी में लगा रंग सूखे उससे पहले ही गाड़ी को साफ कर लें
आप गाड़ी को पानी से धो सकते हैं और फिर कपड़े से साफ कर सकते हैं
अगर आपके पास हाई प्रेशर वाला पाइप है तो उससे कार को तुरंत धो लें।
3 of 5
होली पर कार पर लगे रंग कैसे निकालें?
- फोटो : Freepik
सवाल: क्या शैंपू से कार धो सकते हैं?
जवाब: जी हां, आप शैंपू का इस्तेमाल कार धोने के लिए कर सकते हैं
पर ध्यान दें कि बाल धोने वाले शैंपू का इस्तेमाल न करें
आप इसकी जगह पर कार धोने वाले जो शैंपू आते हैं उनका इस्तेमाल कर सकते हैं
4 of 5
होली पर कार पर लगे रंग कैसे निकालें?
- फोटो : Freepik
सवाल: कार के शीशे पर रंग लग गया है तो कैसे निकालें?
जवाब: अगर गाड़ी के शीशे पर रंग लगा है तो पहले तो उसे एक सूखे कपड़े से साफ कर लें
इसके बाद आप ग्लास क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे शीशे साफ हो जाते हैं
5 of 5
होली पर कार पर लगे रंग कैसे निकालें?
- फोटो : Adobe Stock
सवाल: क्या गलती न करें?
जवाब: गाड़ी पर लगे होली के रंग को निकालने के लिए केरोसिन या पेट्रोल का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे गाड़ी की चमक उड़ सकती है और पेंट निकल सकता है
कलर निकालने के लिए स्क्रैपर का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे भी कार का पेंट निकल सकता है या हल्का हो सकता है