Holi 2026: जिस तरह से लोग दिवाली के पर्व का इंतजार करते हैं, वैसे ही लोग होली का भी इंतजार बेसब्री से करते हैं। इस दिन लोग घरों में पकवान बनाते हैं, एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, नाच-गाना होता है आदि। कुल मिलाकर ये त्योहार खुशियों का त्योहार होता है।
Holi Car Care Tips: आपकी कार पर लग गया है होली का रंग, छुटाने के लिए तुरंत करें ये 5 काम
Holi Par Car Par Lage Colour Kaise Nikale: अगर होली पर आपकी कार पर रंग लग जाता है, तो आप कुछ तरीकों का इस्तेमाल करके इस रंग को हटा सकते हैं।
सवाल: कार में होली का रंग लग जाए तो क्या करें?
जवाब: सबसे पहले तो गाड़ी में लगा रंग सूखे उससे पहले ही गाड़ी को साफ कर लें
आप गाड़ी को पानी से धो सकते हैं और फिर कपड़े से साफ कर सकते हैं
अगर आपके पास हाई प्रेशर वाला पाइप है तो उससे कार को तुरंत धो लें।
सवाल: क्या शैंपू से कार धो सकते हैं?
जवाब: जी हां, आप शैंपू का इस्तेमाल कार धोने के लिए कर सकते हैं
पर ध्यान दें कि बाल धोने वाले शैंपू का इस्तेमाल न करें
आप इसकी जगह पर कार धोने वाले जो शैंपू आते हैं उनका इस्तेमाल कर सकते हैं
सवाल: कार के शीशे पर रंग लग गया है तो कैसे निकालें?
जवाब: अगर गाड़ी के शीशे पर रंग लगा है तो पहले तो उसे एक सूखे कपड़े से साफ कर लें
इसके बाद आप ग्लास क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे शीशे साफ हो जाते हैं
सवाल: क्या गलती न करें?
जवाब: गाड़ी पर लगे होली के रंग को निकालने के लिए केरोसिन या पेट्रोल का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे गाड़ी की चमक उड़ सकती है और पेंट निकल सकता है
कलर निकालने के लिए स्क्रैपर का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे भी कार का पेंट निकल सकता है या हल्का हो सकता है