{"_id":"69a7ab6e4d2ace71220f0a22","slug":"holi-safety-tips-what-if-someone-put-colour-forcibly-on-holi-2026-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi Safety Tips: 'बुरा न मानो होली है' बोलकर न लगाएं किसी को जबरन रंग, वरना सीधा होगी जेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Holi Safety Tips: 'बुरा न मानो होली है' बोलकर न लगाएं किसी को जबरन रंग, वरना सीधा होगी जेल
Wed, 04 Mar 2026 09:31 AM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 04 Mar 2026 09:31 AM IST
सार
Holi Safety Tips: अगर आप होली खेलने के शौकीन हैं, तो ये लेख आपके लिए है। आज भूल से भी किसी को जबरन रंग न लगाएं, वरना आपको जेल तक जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
इन लोगों को भूल से भी न लगाएं रंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Do Not Play Holi With These People: आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ये खुशियों और आपसी प्रेम का त्योहार है, लेकिन उत्साह में कई बार लोग मर्यादा और कानून की सीमाएं भूल जाते हैं। किसी की इच्छा के खिलाफ जबरन रंग लगाना मजाक नहीं, बल्कि कानूनी अपराध की श्रेणी में आ सकता है।
इन लोगों को भूल से भी न लगाएं रंग
- फोटो : Adobe stock
1. जो साफ मना कर दें
- अगर कोई व्यक्ति पहले ही कह दे कि वह होली नहीं खेलना चाहता, तो उसकी सहमति का सम्मान करना जरूरी है।
- बार-बार आग्रह करना या जबरदस्ती रंग लगाना मानसिक उत्पीड़न माना जा सकता है।
- किसी की व्यक्तिगत आज़ादी का उल्लंघन करना कानूनी परेशानी खड़ी कर सकता है।
इन लोगों को भूल से भी न लगाएं रंग
- फोटो : पीटीआई
2. महिलाएं और लड़कियां
- होली के दौरान छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी या अनुचित स्पर्श की शिकायतें आम तौर पर सामने आती हैं।
- ऐसी हरकतें गंभीर अपराध की श्रेणी में आ सकती हैं।
- पीड़ित की शिकायत पर पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज कर सकती है, जिससे गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन लोगों को भूल से भी न लगाएं रंग
- फोटो : Adobe stock
3. बुजुर्ग और बीमार लोग
- जिन लोगों को दिल की बीमारी, अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर या स्किन एलर्जी है, उन्हें तेज रंग, पानी या भीड़ से खतरा हो सकता है।
- जबरन रंग लगाने से उनकी तबीयत बिगड़ सकती है, जिसके लिए आप जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इन लोगों को भूल से भी न लगाएं रंग
- फोटो : Adobe stock
4. छोटे बच्चे
- बच्चों की त्वचा और आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं।
- केमिकल युक्त रंग या गुब्बारे से चोट लगने का खतरा रहता है।
- अभिभावकों की अनुमति के बिना बच्चों को रंग लगाना गलत है।