Holi 2025 Mobile Tips: भारत में हर वर्ष अलग-अलग तरह के पर्व मनाए जाते हैं जिन्हें लोग पूरी धूमधाम से मनाते हैं। जैसे, दिवाली, रक्षाबंधन, दशहरा, ईद आदि। ठीक इसी तरह एक पर्व है होली का। होली रंगों का त्योहार है और इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और इस पर्व को मनाते हैं। वहीं, इस दिन लोग गुझिया और कई तरह के पकवान भी बनाते हैं। इन सबके बीच जब हम एक-दूसरे को रंग लगाते हैं तो हमें अपने मोबाइल की भी चिंता रहती है कि कहीं उसमें रंग न चला जाए या पानी न चला जाए आदि।
{"_id":"67d013affb3f827aa807b017","slug":"holi-2025-tips-and-tricks-know-how-to-protect-your-phone-from-colors-and-water-damage-2025-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: होली पर रंग और पानी से मोबाइल नहीं होगा खराब, ये 4 तरीके आ सकते हैं काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Holi 2025: होली पर रंग और पानी से मोबाइल नहीं होगा खराब, ये 4 तरीके आ सकते हैं काम
Fri, 14 Mar 2025 08:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 14 Mar 2025 08:33 AM IST
सार
होली पर मोबाइल में रंग जाने से और पानी जाने से ये खराब हो सकता है। इसलिए आप यहां कुछ ऐसे तरीके जान सकते हैं जिनकी मदद से आपका मोबाइल सुरक्षित रह सकता है।
विज्ञापन
होली पर मोबाइल को कैसे बचाएं रंगों और पानी से।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर मोबाइल को कैसे बचाएं रंगों और पानी से।
- फोटो : Adobe Stock
होली पर रंगों और पानी से मोबाइल को बचाने के तरीके:-
पहला तरीका
- अगर आप होली खेलने जा रहे हैं तो मोबाइल को वाटरप्रूफ कवर में रख सकते हैं। बाजार में कई तरह के पाउच आते हैं जिनमें आप मोबाइल को रखकर आराम से होली खेल सकते हैं, क्योंकि इससे मोबाइल में न रंग जाता है और न ही पानी। अगर आप ये पाउच नहीं लेना चाहते हैं तो आप किसी तरह की पॉलिथीन में भी मोबाइल रख सकते हैं।
होली पर मोबाइल को कैसे बचाएं रंगों और पानी से।
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
- आप होली खेलने जा रहे हैं तो आप अपने मोबाइल के चारों तरफ कोई प्लास्टिक शीट लपेट सकते हैं और फिर चारों तरफ टेप लगा सकते हैं। इससे अगर आपके मोबाइल पर रंग या पानी गिरता है तो ये खराब होने से बच सकता है। ध्यान रहे कि मोबाइल पर सीधे टेप न लगाएं, इसलिए पहले कोई शीट लगाएं और फिर टेप लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर मोबाइल को कैसे बचाएं रंगों और पानी से।
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा तरीका
- होली पर लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देने के लिए कॉल या मैसेज करते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि अपने काल में ब्लूटूथ या इयरबर्ड लगा लें। अगर आप इयरबर्ड लगाते हैं तो इसे तो आप गले में टांग सकते हैं। इससे आपको बार-बार मोबाइल बाहर नहीं निकालना होगा जिससे वो रंगों और पानी से बचा रह सकता है।
विज्ञापन
होली पर मोबाइल को कैसे बचाएं रंगों और पानी से।
- फोटो : Adobe Stock
ऐसा भी कर सकते हैं:-
- अगर आप होली खेलने घर से बाहर जा रहे हैं और अगर जरूरी न हो तो आप मोबाइल को घर पर भी छोड़ सकते हैं। इसके अलावा आप अपने मोबाइल को साथ लेकर जा सकते हैं और जहां होली खेल रहे हैं वहां पर किसी सुरक्षित स्थान पर रख सकते हैं या अपने साथ किसी बैग को ले जाकर उसमें भी मोबाइल को रख सकते हैं, ताकि वो रंगों और पानी से बचा रह सके।