Holi Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी गाड़ी एकदम नई जैसी रहे और चमकदार रहे। इसके लिए लोग अपनी बाइक-कार को रोजाना साफ करते हैं और जरूरत पड़ने पर धुलवा भी देते हैं। ये सही भी है, क्योंकि गाड़ी को जितना साफ रखेंगे, ये उतनी नई जैसी बनी रहेगी। वहीं, अब होली आने में बेहद ही कम समय बचा है। ऐसे में देखने में आता है कि लोगों की बाइक-कार पर होली का रंग लग गया है। ऐसे में उनकी चमकती हुई गाड़ी की शोभा बिगड़ जाती है। अगर आपकी गाड़ी के साथ भी इस होली कुछ ऐसा ही होता है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर आप गाड़ी से रंग छुटाने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65f575272f0c6af5a60e25c8","slug":"holi-2024-how-to-remove-holi-color-on-your-bike-or-car-2024-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: होली में आपकी बाइक-कार पर लग जाए रंग, तो इन तरीकों से घर पर ही बना सकते हैं फिर से चमकदार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Holi 2024: होली में आपकी बाइक-कार पर लग जाए रंग, तो इन तरीकों से घर पर ही बना सकते हैं फिर से चमकदार
Mon, 25 Mar 2024 08:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 25 Mar 2024 08:45 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी पर लगे होली के रंग को कैसे छुड़ाएं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी पर लगे होली के रंग को कैसे छुड़ाएं?
- फोटो : istock
होली के दिन इस बात का रखें ध्यान:-
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी पर होली का रंग लगे ही न, तो आप एक काम कर सकते हैं। आपको करना ये है कि आप जहां पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं, वहां गाड़ी के ऊपर वॉटरप्रूफ कवर लगा दें।
गाड़ी पर लगे होली के रंग को कैसे छुड़ाएं?
- फोटो : istock
- जब आप अपनी गाड़ी पर वॉटरप्रूफ कवर लगा देंगे, तो इससे रंग वाला पानी गाड़ी के अंदर नहीं जा पाएगा और गाड़ी गंदी होने से बच सकती है। बस ध्यान से गाड़ी को अच्छे से कवर करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी पर लगे होली के रंग को कैसे छुड़ाएं?
- फोटो : istock
इन तरीकों से छुड़ा सकते हैं गाड़ी से होली का रंग:-
नंबर 1
- कई बार गाड़ी पर गुलाल या हल्के कलर लग जाते हैं, जिनके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। आपको बस किसी सूखे या गीले कपड़े से इन कलर को साफ करना होता है। वहीं, अगर जरूरत पडे तो आप गाड़ी की धुलाई करके भी इन रंगों को गाड़ी से निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
गाड़ी पर लगे होली के रंग को कैसे छुड़ाएं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- कई बार गाड़ी पर कुछ ऐसे कलर लग जाते हैं, जो सिर्फ पानी की धुलाई से नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में आप कार-बाइक वॉश शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से मिल जाता है। इससे आपकी गाड़ी का कलर निकल सकता है।