अगर आप फ्लाइट से यात्रा करते हैं। ऐसे में आपके लिए एक बड़ी खबर है। सरकार ने 2020 में कोरोना महामारी के समय लगाए गए एयरफेयर कैप सिस्टम को हटाने का फैसला लिया है। कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में केंद्र सरकार ने घरेलू एयरलाइनों पर एयर फेयर कैप सिस्टम लगाने का निर्णय लिया था। अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय एयर फेयर कैप सिस्टम को 31 अगस्त से हटा रही है। एविएशन मंत्रालय ने जानकारी दी है कि डेली मांग और एटीएफ प्राइस विश्लेषण को देखने के बाद यह निर्णय लिया गया है। उड्डयन मंत्रालय द्वारा लिए गए इस फैसले का बड़ा राहत एयरलाइंस कंपनियों को होगा। अब वह अपने मुताबिक विमान के किराये को कम या ज्यादा कर सकेंगी। इस फैसले के बाद फ्लाइट के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों को भी लाभ पहुंचेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
सरकार का बड़ा फैसला: फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, 31 अगस्त से किराया हो सकता है कम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 16 Aug 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन