आज की आधुनिक दुनिया में किसी भी जगह पर पहुंचना बेहद आसान हो गया है। गूगल पर आज लगभग हर जगह की लोकेशन के बारे में जानकारी होती है, जिसकी मदद से हम आसानी से गूगल मैप्स का इस्तेमाल करके अपने डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। अगर आपके मोबाइल में इंटरनेट है तो बड़ी ही आसानी से किसी भी डेस्टिनेशन पर पहुंचा जा सकता है, लेकिन परेशानी तब होती है, जब आपके पास इंटरनेट नहीं होता है। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत आती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आप बिना इंटरनेट के भी गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये कैसे हो सकता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। दरअसल, ये फीचर गूगल मैप्स का कोई नया फीचर नहीं है, बस हो सकता है की आपको इसके बारे में जानकारी न हो, तो आइए जानते हैं कि आप इसको कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
{"_id":"6215e04e44d9ff0b3e70a60a","slug":"google-maps-new-feature-now-use-google-maps-without-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Google Maps: बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं गूगल मैप का इस्तेमाल, जानिए क्या है ट्रिक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Google Maps: बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं गूगल मैप का इस्तेमाल, जानिए क्या है ट्रिक
Wed, 23 Feb 2022 03:00 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 23 Feb 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं गूगल मैप का इस्तेमाल
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं गूगल मैप का इस्तेमाल
- फोटो : istock
- हम सभी को मालूम है कि गूगल मैप्स ऑनलाइन मैप्स की सुविधा देता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आप ऑफलाइन मोड में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको मैप्स पहले से सेव करके रखना होगा। इसके बाद आप बिना इंटरनेट के भी अपने डेस्टिनेशन का रास्ता ढूंढ सकते हैं।
बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं गूगल मैप का इस्तेमाल
- फोटो : istock
- इस ऑफलाइन फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर गूगल मैप्स खोलना है। इसके बाद एप की होम स्क्रीन पर आपको सबसे ऊपर दाईं ओर दिख रही अपनी प्रोफाइल के आइकन पर क्लिक करना होगा। यहां ‘ऑफलाइन मैप्स’ का ऑप्शन दिया होगा, जिसे आपको सिलेक्ट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं गूगल मैप का इस्तेमाल
- फोटो : iStock
- इस ऑप्शन को सिलेक्ट करते ही आपको स्क्रीन पर दोनों जगहों की इंफॉर्मेशन डालनी होगी। जहां से आपको जाना है और जहां तक आप जाना चाहते है। इसके बाद आपको इसे डाउनलोड कर लेना है।
विज्ञापन
बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं गूगल मैप का इस्तेमाल
- फोटो : istock
- ध्यान में रखने वाली बात ये है कि गूगल मैप्स पर मॅप कुछ ही समय के लिए डाउनलोड होते हैं। दरअसल, कुछ दिनों बाद ये एक्सपायर हो जाते है, जिसके लिए इन्हें अपडेट करना जरूरी होता है।