फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या नहाते समय गीजर का स्विच बंद करना जरूरी है या नहीं? यहां जानें

Fri, 13 Dec 2024 08:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 13 Dec 2024 08:50 AM IST
सार

सर्दी के मौसम में लोग गर्म पानी के लिए गीजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी गीजर चला रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि नहाते समय गीजर का स्विच बंद करना चाहिए या नहीं?

विज्ञापन
Geyser Using Tips: Should one switch off the geyser and take bath or not?
क्या आपको पता है गीजर के बारे में ये बात? - फोटो : Adobe Stock

Geyser Using Tips in Hindi: सर्दियां आते ही लोगों को जलती-चुभती गर्मी से राहत तो मिल जाती है, लेकिन ठंडे पानी की वजह से लोगों को नहाने से लेकर बर्तन धोने और अन्य कामों में दिक्कतें होती हैं। इसलिए लोग गर्म पानी करते हैं। कई लोग इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते हैं तो कई लोग गीजर के जरिए पानी गर्म करते हैं। बात अगर गीजर की करें तो बाजार में कई तरह के गीजर उपलब्ध हैं जो कई नई तकनीक से बने हैं। इस बीच अगर आप भी गीजर का इस्तेमाल करते हैं तो क्या आप जानते हैं कि नहाते समय गीजर का स्विच बंद कर देना चाहिए या नहीं? देखने में आता है कि कई लोग स्विच बंद कर देते हैं तो कई लोग नहीं करते। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर नहाते समय गीजर का स्विच बंद करना चाहिए या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Geyser Using Tips: Should one switch off the geyser and take bath or not?
क्या आपको पता है गीजर के बारे में ये बात? - फोटो : Adobe Stock

क्या करना चाहिए?

  • सर्दी में ठंडे पानी से न नहाना पड़े इसलिए लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, नहाते समय कई लोग जल्दी में गीजर का स्विच बंद करना भूल जाते हैं और कई लोगों को इसकी जरूरत नहीं लगती क्योंकि उन्हें लगता है कि पानी गर्म होता रहेगा आदि। पर यहां पर ये जानना जरूरी हो जाता है कि स्विच बंद करना चाहिए या नहीं।
Geyser Using Tips: Should one switch off the geyser and take bath or not?
क्या आपको पता है गीजर के बारे में ये बात? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप भी नहाते समय गीजर का स्विच ऑन करके रखते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। जब भी नहाने जाएं तो गीजर का स्विच बंद कर दें। ऐसा इसलिए करना जरूरी होता है क्योंकि गीजर के लगातार चलने से गर्म होकर फट सकता है जिससे व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Geyser Using Tips: Should one switch off the geyser and take bath or not?
क्या आपको पता है गीजर के बारे में ये बात? - फोटो : Adobe Stock
  • जब आप गीजर को लंबे समय तक ऑन रखते हैं तो इससे गीजर के बॉयलर पर दबाव पड़ता है। इससे लीकेज की समस्या उत्पन्न हो सकती है। फिर अगर लीकेज होता है तो इससे करेंट लग सकता है। आप जब गीजर वाला नल (जिसमें गीजर के जरिए गर्म पानी आता है) छूते हैं तो आपको करंट लग सकता है या फिर बाथरूम में भी करंट फैल सकता है।
विज्ञापन
Geyser Using Tips: Should one switch off the geyser and take bath or not?
क्या आपको पता है गीजर के बारे में ये बात? - फोटो : Adobe stock
  • यही नहीं, अगर गीजर का वायर कॉपर का नहीं है तो ऐसे में भी गीजर फंटने की संभावना बन सकती है। इसके अलावा बाथरूम में अगर वेंटिलेशन न हो तो दम घुट सकता है। आजकल बाजार में ऐसे गीजर उपलब्ध हैं जो ऑटो कट (पानी गर्म होते ही उनकी पावर कट हो जाती है और ये बंद हो जाते हैं) हो जाते हैं। हालांकि, इस दौरान ये जरूर ध्यान रखें कि मेन स्विच भी आप बंद कर दें जिससे किसी तरह की दुर्घटना होने से बचा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed