फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: अगर होने लगे सिलेंडर से गैस लीक तो तुरंत करें ये चार काम, टल सकता है बड़ा हादसा

Wed, 05 Jul 2023 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 05 Jul 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Gas Cylinder Leak Safety Tips: If LPG Cylinder gas leak so follow these 4 steps
एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने पर क्या करें? - फोटो : i stock

LPG Gas Cylinder: एक समय था जब ग्रामीण इलाकों में ही नहीं बल्कि शहरों में भी लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते थे। पर अब इसमें बेहद कमी देखी जा सकती है, क्योंकि अब दूर-दराज स्थित गांवों तक में लोग गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हुए खाना बनाते हैं। एलपीजी गैंस सिलेंडर के आ जाने से लोगों को काफी सुविधाएं भी हुई हैं। आप कॉल या ऑनलाइन तरीके से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं और इसे सीधे अपने घर पर मंगवा सकते हैं आदि। इन सबके बीच कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें गैस लीक हो जाती है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि जब भी गैसे लीक हो तो क्या करें, जिससे किसी बड़े हादसे को होने से पहले ही टाला जा सके। तो चलिए जानते हैं कि जब भी गैस सिलेंडर लीक हो, तो आपको क्या करना चाहिए...

Gas Cylinder Leak Safety Tips: If LPG Cylinder gas leak so follow these 4 steps
एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने पर क्या करें? - फोटो : istock

गैस लीक होने पर क्या करें?

पहला काम

  • जब भी गैस लीक हो, तो ध्यान रखें कि माचिस भूलकर भी न जलाएं और साथ ही लाइट के स्विच भी न खोलें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आग लग सकती है। बस ध्यान से घर के दरवाजे-खिड़कियां खोल दें, ताकि अंदर गैस के कारण घुटन न हो।
Gas Cylinder Leak Safety Tips: If LPG Cylinder gas leak so follow these 4 steps
एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Istock

दूसरा काम

  • गैस लीक होने की स्थिति में आपको तुरंत रेग्युलेटर बंद कर देना चाहिए, जिससे गैस लीक होना बंद हो जाती है। पर अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर आपको रेग्युलेटर को सिलेंडर से निकाल देना चाहिए और सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगा दें। इससे गैस लीक होना रूक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gas Cylinder Leak Safety Tips: If LPG Cylinder gas leak so follow these 4 steps
एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने पर क्या करें? - फोटो : twitter/@DilipGhoshBJP

तीसरा काम

  • जब आपका गैस सिलेंडर लीक हो रहा है, तो इसकी जानकारी अपनी गैस एजेंसी को दें। उन्हें बताएं कि उनके द्वारा दिए गए सिलेंडर की गैस लीक हो रही है। इसके बाद एजेंसी द्वारा आपके सिलेंडर को बदल दिया जाता है। बस ध्यान रहे कि सिलेडंर को लेते समय लीकेज जरूर चेक करवा लें।
विज्ञापन
Gas Cylinder Leak Safety Tips: If LPG Cylinder gas leak so follow these 4 steps
एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने पर क्या करें? - फोटो : iStock

चौथा काम 

  • अगर गैस लीक होने के बाद किसी कारणवश सिलेंडर में आग लग जाती है, तो आपको घबराना बिल्कुल नहीं है। आपको मोटी चादर या कंबल को पानी में भिगोना है और इसे सिलेंडर पर लपेट देना है। ऐसा करके आग को बुझाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed