Ayushman Card Benefits: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है, जिनका उद्धेश्य लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। इसके लिए हर साल इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च भी किए जाते हैं। बस अंतर ये है कि किसी योजना में मुफ्त व सस्ता राशन दिया जाता है, तो किसी योजना के अंतर्गत बीमा, पेंशन, रोजगार जैसी चीजें दी जाती हैं। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' इसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक मुफ्त में अपना इलाज करवा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस कार्ड के जरिए कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए वो तरीका जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस तरीके के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64a53e422bd03f9eee0e5cc7","slug":"ayushman-yojana-how-to-get-free-treatment-with-ayushman-card-2023-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AY: अस्पताल में भर्ती होने पर ऐसे उठा सकते हैं आयुष्मान कार्ड का लाभ, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AY: अस्पताल में भर्ती होने पर ऐसे उठा सकते हैं आयुष्मान कार्ड का लाभ, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत
Wed, 05 Jul 2023 03:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 05 Jul 2023 03:29 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Istock
- आयुष्मान कार्ड के जरिए कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। इस बारे में जानें उससे पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि आयुष्मान कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आपका भी ये कार्ड बना है, तो आप इसका लाभ उठा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Istock
ऐसे करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज:-
स्टेप 1
- आप अगर इस आयुष्मान योजना से जुड़े हैं और आपके पास आयुष्मान कार्ड है, तो आप पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज करवाने के लिए पात्र हैं
- इलाज करवाने के लिए सबसे पहले आपको उस अस्पताल में जाना है, जो आयुष्मान योजना में रजिस्टर्ड है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अगर आपको कोई उलझन है, तो आप वो सूची देख सकते हैं, जिसमें आयुष्मान योजना में पंजीकरण अस्पतालों के नाम दिए होते हैं
- अब जब आप उस अस्पताल में पहुंच गए हैं, जो आयुष्मान योजना में रजिस्टर्ड है तो यहां आपको आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- हेल्प डेस्क पर जाकर आपको अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होता है
- यहां पर आपके कार्ड और आपकी पात्रता की जांच होती है
- इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आप मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं।