Free Silai Machine Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर और उनको स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। इस योजना के तहत सरकार हर राज्य में महिलाओं को 50 हजार मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। देश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में इस स्कीम का लाभ उठाकर महिलाएं अपने जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त कर सकती हैं। इस योजना को खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ पुरुष नहीं उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं Free Silai Machine Yojana के बारे में विस्तार से -
Free Silai Machine Yojana: महिलाओं को मुफ्त में मिल रही है सिलाई मशीन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन