Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में हाल ही में सरकार ने मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। देश में ऐसी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। योजना के तहत सरकार देश के हर राज्य में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत केवल महिलाओं के लिए की गई है। इस योजना का लाभ पुरुष नहीं उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में -
Free Silai Machine Yojana 2022: सरकार महिलाओं को दे रही है मुफ्त सिलाई मशीन, ऐसे उठाएं फटाफट लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन