फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loan Alert: कहीं आप तो नहीं ले रहे किसी एप से लोन, पड़ सकते हैं दिक्कत में, जानें कैसे

Thu, 11 May 2023 10:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 11 May 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Fraud Loan App List 2023 Things to Consider While Taking Loan from Online Apps
लोन देने वाली एप ऐसे लगा सकती है आपको चपत - फोटो : Amar Ujala

App Loan Alert: अगर आपको कुछ भी सामान खरीदना है, कहीं जाना है या कोई अन्य काम करना है तो आपको पैसों की जरूरत तो पड़ती ही है। वहीं, कई बार कई मौके ऐसे भी आते हैं जब एक साथ ज्यादा पैसों की जरूरत होती है। इसलिए कई लोग लोन की तरफ भी जाते हैं। पर यहां कई लोगों के साथ एक दिक्कत ये भी आती है कि उन्हें बैंक से लोन नहीं मिल पाता है। ऐसे में अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए लोग लोन देने वाली एप से भी लोन लेने को तैयार हो जाते हैं। अगर आप भी कभी ऐसी किसी एप से लोन लेने जा रहे हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है और कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना आपके साथ ठगी तक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Fraud Loan App List 2023 Things to Consider While Taking Loan from Online Apps
लोन देने वाली एप ऐसे लगा सकती है आपको चपत - फोटो : istock

इन बातों का ध्यान रखें:-

पहली बात

  • किसी भी एप से लोन लेने से पहले उसके रिव्यू पढ़ें और उसकी रेटिंग चेक करें। इससे आपको अंदाजा लग सकता है कि कहीं ये एप फर्जी तो नहीं है, क्योंकि फेक एप आपका डाटा लेकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं।
Fraud Loan App List 2023 Things to Consider While Taking Loan from Online Apps
लोन देने वाली एप ऐसे लगा सकती है आपको चपत - फोटो : istock

दूसरी बात

  • ऐसी एप से बचकर रहें जो आपसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पहले पैसे मांगती हैं। दरअसल, कई एप लोगों को दिखाती है कि उन्होंने उनके लोन अमाउंट को अप्रूव कर दिया है और अब इसे निकालने के लिए आपको पहले प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा। पर असल में ये एप पैसे मिलने के बाद आपको लोन नहीं देती हैं। ऐसी एप से बचकर रहें और लोन लेने के लिए कभी पेमेंट न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud Loan App List 2023 Things to Consider While Taking Loan from Online Apps
लोन देने वाली एप ऐसे लगा सकती है आपको चपत - फोटो : istock

तीसरी बात

  • आप जब कभी भी किसी लोन देने वाली एप को इंस्टॉल करें, तो ध्यान दें कि ये कितनी परमिशन मांग रही है। अगर गैर-जरूरी चीजों जैसे, आपके बैंकिंग खाते का एक्सिस, आपके कॉन्टेक्ट लिस्ट का एक्सिस आदि मांग रही है, तो ऐसी एप से बचकर रहें।
विज्ञापन
Fraud Loan App List 2023 Things to Consider While Taking Loan from Online Apps
लोन देने वाली एप ऐसे लगा सकती है आपको चपत - फोटो : istock

चौथी बात

  • अगर आप किसी एप से लोन ले रहे हैं, तो इस बात को पहले ही समझ लें कि एप बैंक के मुकाबले बहुत ज्यादा ब्याज लेती हैं। यही नहीं, अगर आप कभी कोई ईएमआई भरने से चूक जाते हैं, तो इनके रिकवरी एजेंट आपके घर तक आ जाते हैं और आपके घर वालों, दोस्तों या रिश्तेदारों तक को कॉल कर देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed