Tips For Online Shopping: आज के समय में मोबाइल फोन की मदद से हमारे ज्यादातर काम घर बैठे ही बेहद आसान तरीके से हो जाते हैं। बस इसके लिए आपको अपने मोबाइल में इंटरनेट चाहिए होता है और फिर इसके बाद आप अपना काम एक क्लिक में कर सकते हैं। बिजली-पानी का बिल भरना हो, ऑनलाइन गेम खेलना हो, किसी से भी वीडियो कॉल करनी हो, किसी को पैसे भेजने हो आदि। ठीक ऐसे ही अब शॉपिंग भी ऑनलाइन ही हो जाती है और खासतौर पर आजकल के युवा इसे काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि ऑनलाइन शॉपिंग करना जितना आसान है, उतना ही कुछ बातों का अगर ध्यान न रखा जाए तो आपके साथ ठगी तक हो सकती है। जी हां, तो चलिए जानते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों को कभी नहीं भूलना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Online Shopping Tips: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कभी न भूलें ये चार बातें, नहीं होंगे ठगी के शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले कभी न भूलें ये बातें:-
विश्वसनीय वेबसाइट से शॉपिंग करें
- अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन है, तो आपको खरीदारी के लिए हमेशा ऐसी वेबसाइट को चुनना है जो विश्वसनीय हो। कई लोग ऑफर्स के चक्कर में किसी भी वेबसाइट से शॉपिंग करने लगते हैं। ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि ये वेबसाइट फ्रॉड तक हो सकती है और ये आपको चपत लगाने का काम करती हैं।
बैंकिंग जानकारी वेबसाइट पर सेव न करें
- ऑनलाइन शॉपिंग करने के बाद कई लोग जब अपने सामान की पेमेंट करते हैं, तो वेबसाइट पर अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड या बैंकिंग जानकारी को सेव कर देते हैं। वेबसाइट ऐसा करने को कहती जरूर है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
पासवर्ड की जगह ओटीपी का करें इस्तेमाल
- ऑनलाइन शॉपिंग करना जितना आसान है, उतना ही आसान इसकी पेमेंट करना भी। लेकिन कई लोग गलती ये कर बैठते हैं कि अपने ऑनलाइन बैंकिंग का पासवर्ड दर्ज करते हैं और वो भी थर्ड पार्टी वेबसाइट के जरिए। ऐसा बिल्कुल न करें बल्कि हर बार ओटीपी का इस्तेमाल करें, जो हर बार आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नया आता है। ये सुरक्षा के लिहाज से सही है और आपको होने वाली ठगी से बचाने में मदद करता है।
सीओडी का इस्तेमाल करें
- आप जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो यहां पर पेमेंट के कई सार विकल्प आते हैं और ज्यादातर लोग ऑनलाइन डिलीवरी का ऑप्शन चुनते हैं। लेकिन आप सीओडी यानी कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुन सकते हैं। किसी कारण अगर आपका ऑर्डर कैंसिल हो जाता है या आपको नहीं मिल पाता है, तो आपकी मेहनत की कमाई आपके पास सुरक्षित रहती है। वरना कई फर्जी वेबसाइट पेमेंट लेने के बाद सामान की डिलीवरी या तो करती नहीं या फिर गलत करती है आदि।