फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card Documents: करने जा रहे हैं योजना में आवेदन तो ध्यान से रख लें ये तीन दस्तावेज, नहीं होगी दिक्कत

Fri, 28 Oct 2022 04:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 28 Oct 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Eligibility Criteria Know Documents Required To Apply For Ayushman Card in Hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं - फोटो : istock

Documents of Ayushman Card Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, दोनों ही सराकरों द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जो स्वास्थ्य से जुड़ी हैं। इनमें पात्र लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, मेडिकल इंश्योरेंस कराए जा रहे हैं आदि। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिसे केंद्र सरकार ने शुरू किया था और अब इससे राज्य सरकारें भी जुड़ गई हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं और योजना में आवेदन कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको इस दौरान कौन से दस्तावेज चाहिए होंगे। वरना आपको आवेदन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में दस्तावेजों के बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Card Eligibility Criteria Know Documents Required To Apply For Ayushman Card in Hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं - फोटो : istock

पहले पात्रता चेक कर लें:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी। इसके लिए आपको इसके आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है।
Ayushman Bharat Card Eligibility Criteria Know Documents Required To Apply For Ayushman Card in Hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें और उस पर आए ओटीपी को भी यहां भर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Eligibility Criteria Know Documents Required To Apply For Ayushman Card in Hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं - फोटो : i stock

स्टेप 3

  • अब आपको यहां पर दो विकल्प नजर आएंगे। आपको करना ये है कि पहले वाले में अपना राज्य चुन लेना है। फिर दूसरे वाले में आपको अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर भरकर सर्च पर क्लिक करना है। ऐसा करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Eligibility Criteria Know Documents Required To Apply For Ayushman Card in Hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं - फोटो : istock

इन दस्तावेजों के बिना अटक सकता है काम

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं, तो आपको आवेदन के समय कुछ दस्तावेज चाहिए। इसमें सबसे पहले आपको आधार कार्ड चाहिए। फिर आपको निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed