फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना अलर्ट: ये रही ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख, फटाफट करें वरना नहीं मिलेगा अगली किस्त का लाभ

Mon, 02 May 2022 01:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 02 May 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
farmers must be complete e kyc by 31 may 2022 utility news in hindi
पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

हमारे देश में सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है। मुफ्त व सस्ता राशन योजना, बीमा योजनाएं, शिक्षा योजनाएं और आर्थिक लाभ देने जैसी कई अन्य तरह की योजनाएं देश में चलती हैं। इन योजनाओं का सीधा फायदा गरीब तबके के लोगों को पहुंचाया जाता है। देश में एक ऐसी ही योजना किसानों के लिए भी चल रही है, जिसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसके तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है, ताकि उन्हें खेती करने में कोई दिक्कत न हो। लेकिन अगर आपको आर्थिक लाभ यानी अगली किस्त के पैसे चाहिए तो इसके लिए आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है नहीं तो आपके पैसे अटक सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इसकी आखिरी तारीख भी जान लें, ताकि समय रहते आप ये करा पाएं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

farmers must be complete e kyc by 31 may 2022 utility news in hindi
पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

क्या-क्या लाभ मिलते हैं किसानों को?

  • बात किसानों को इस योजना के तहत मिलने वाले लाभों की करें तो इसमें किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये पैसा किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है।
farmers must be complete e kyc by 31 may 2022 utility news in hindi
पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

ई-केवाईसी अनिवार्य

  • वहीं, अब लाभर्थियों को पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 11वीं किस्त से पहले हर किसी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। लाभार्थी ऐसा नहीं करते हैं, तो उनकी 11वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
farmers must be complete e kyc by 31 may 2022 utility news in hindi
पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

कैसे करें केवाईसी?

  • जहां कुछ समय पहले पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी सेवा को बंद कर दिया था, तो वहीं अब इसे फिर से बहाल कर दिया गया है। ऐसे में आप घर बैठे ही ई-केवाईसी कर सकते हैं और 11वीं किस्त के पैसे समय पर पा सकते हैं।
विज्ञापन
farmers must be complete e kyc by 31 may 2022 utility news in hindi
पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

ये है आखिरी तारीख

  • ई-केवाईसी आप खुद घर बैठे या फिर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी करवा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि सरकार की तरफ से इसकी आखिरी तारीख 31 मई तय की गई है। ऐसे में आपको इस तय तारीख से पहले ई-केवाईसी करवा लेनी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed