फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Car Indore Fire Case: इलेक्ट्रिक स्कूटी में इन 4 गलतियों से लग सकती है आग, तीसरी गलती तो ले लेगी जान

Wed, 18 Mar 2026 11:19 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Wed, 18 Mar 2026 11:19 AM IST
सार

EV Scooter Charging Safety Tips In Hindi: इंदौर में हुए हादसे में अब तक 8 लोगों की जान चली गई है। यहां एक इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से ये हादसा हुआ। ऐसे में अगर आपके पास इलेक्ट्रिक स्कूटी है, तो भी आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
EV Charging Safety Follow These 4 Safety Tips to Avoid Fire Risk in Hindi
Indore Electric Car Fire: ईवी स्कूटी में चार्जिंग करते समय क्या-क्या ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala

Indore In Fire: इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने अब तक 8 लोगों की जान ले ली है। ये हादसा इतना भयावह था कि हर कोई इससे डरा हुआ है। चार्जिंग के दौरान पहले शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर शॉर्ट सर्किट से लगी आग घर में रखे गैस सिलिंडरों तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:- इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में 5 गलतियां जो अक्सर लोग करते हैं, आपके यहां भी हो सकता है इंदौर जैसा हादसा

ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हमें उन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जो इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय जरूरी है। लेकिन अगर आपके पास इलेक्ट्रिक स्कूटी है तो भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्ज करते समय किन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए।

EV Charging Safety Follow These 4 Safety Tips to Avoid Fire Risk in Hindi
Indore Electric Car Fire: ईवी स्कूटी में चार्जिंग करते समय क्या-क्या ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्ज करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

गलती नंबर 1

  • अगर आप अपनी ईवी स्कूटी को घर पर चार्ज करते हैं, तो एक्सटेंशन केबल से चार्ज करने से बचें
  • कई लोग चार्ज करते समय एक्सटेंशन केबल या एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं जिससे इन पर अधिक दबाव पड़ता है और ये गर्म हो सकता है जिससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें
EV Charging Safety Follow These 4 Safety Tips to Avoid Fire Risk in Hindi
Indore Electric Car Fire: ईवी स्कूटी में चार्जिंग करते समय क्या-क्या ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

गलती नंबर 2

  • अगर आप अपनी ईवी स्कूटी को चार्ज कर रहे हैं, तो हमेशा ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें
  • सस्ते या लोकल चार्जर से स्कूटी चार्ज करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये बैटरी को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही इनसे ओवरहीटिंग जैसी दिक्कत हो सकती है जिससे स्कूटी में आग लग सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
EV Charging Safety Follow These 4 Safety Tips to Avoid Fire Risk in Hindi
Indore Electric Car Fire: ईवी स्कूटी में चार्जिंग करते समय क्या-क्या ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

गलती नंबर 3

  • स्कूटी को सीधे धूप में खड़ी करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अत्यधिक गर्मी बैटरी के सेल्स को प्रभावित कर सकती है जिससे बैटरी में विस्फोट होने का खतरा रहता है
  • समय-समय पर स्कूटी और बैटरी की जांच करवाते रहें
  • बारिश या पानी या गीली जगहों से स्कूटी को खड़ा करने से बचें, क्योंकि इससे बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो सकता है
विज्ञापन
EV Charging Safety Follow These 4 Safety Tips to Avoid Fire Risk in Hindi
Indore Electric Car Fire: ईवी स्कूटी में चार्जिंग करते समय क्या-क्या ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

गलती नंबर 4

  • अगर आप रात भर अपनी स्कूटी को चार्ज पर लगाकर छोड़ देते हैं, तो ऐसा न करें
  • कभी भी पूरी रात स्कूटी को चार्जिंग पर लगाकर न रखें बल्कि, अपने सामने स्कूटी को चार्ज करें और कोशिश करें कि 80 प्रतिशत तक ही बैटरी को चार्ज करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed