EV Charging Cost Comparison: कुछ साल पहले तक हम गाड़ी चलाने के लिए सिर्फ पेट्रोल-डीजल और सीएनजी जैसी चीजों पर निर्भर थे। पर जैसे-जैसे समय बदला, वैसे-वैसे हम हम ईवी की तरफ बढ़ चुके हैं यानी इलेक्ट्रिक वाहन। इन्हें चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल नहीं बल्कि चार्जिंग की जरूरत होती है।
आपको अगर ईवी गाड़ी खरीद रहे हैं या खरीद चुके हैं और आपको चार्जिंग की चिंता सता रही है यानी आप ये सोच रहे हैं कि ईवी को घर में चार्ज करना सस्ता पड़ता है या फिर किसी चर्जिंग स्टेशन पर? तो इसका जवाब आपको इस खबर में मिल सकता है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर कहां चार्ज करके आप अपने पैसे बचा सकते हैं।
2 of 6
ईवी गाड़ी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता पड़ता है या घर पर?
- फोटो : Adobe Stock
ईवी को घर पर चार्ज करना महंगा या सस्ता?
- अगर आप ये सोच रहे हैं कि घर पर ईवी को चार्ज करना महंगा है या सस्ता, तो जान लें कि ये इस चीज पर निर्भर करता है कि आपका चार्जर कितना पावरफुल है और आपके यहां बिजली विभाग आपसे एक यूनिट बिजली का क्या चार्ज करते हैं
3 of 6
ईवी गाड़ी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता पड़ता है या घर पर?
- फोटो : Adobe Stock
- अब इसे ऐसे समझिए कि अगर आप थोड़े तेज चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, जो कि 7.2 किलोवाट का चार्ज है तो इसके 1 घंटे इस्तेमाल करने पर आपके लगभग 8 यूनिट तक खर्च हो सकते हैं
- अब अगर आपके यहां यूनिट 5 रुपये है तो आपका 1 घंटे का बिल लगभग 40 से 50 रुपये के बीच हो सकता है
4 of 6
ईवी गाड़ी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता पड़ता है या घर पर?
- फोटो : Adobe Stock
क्या चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता सौदा है?
- हर चार्जिंग स्टेशन का किलोवाट अलग-अलग होता है
- ऐसे में अगर आप किसी 50 किलोवाट के डीसी फास्ट चार्जर से अपनी ईवी को चार्ज करते हैं, तो लगभग एक घंट में ये 40 से 50 यूनिट बिजली का इस्तेमाल करता है
5 of 6
ईवी गाड़ी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना सस्ता पड़ता है या घर पर?
- फोटो : Adobe Stock
- फिर इस बिल पर सर्विस चार्ज से लेकर जीएसटी आदि लगता है
- ऐसे में इन स्टेशनों पर ईवी को 1 घंटे चार्ज करने का खर्च 600 से 800 रुपये के बीच हो सकता है
- ये भी जान लें कि इसमें आपकी गाड़ी लगभग 70-80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है