फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: निकाल रहे हैं पीएफ का पैसा तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना क्लेम हो सकता है रिजेक्ट

Fri, 13 Dec 2024 03:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 13 Dec 2024 03:29 PM IST
सार

पीएफ के पैसे को कर्मचारी की सैलरी से काटा जाता है और कर्मचारी नौकरी के बीच में भी इस पैसे को निकाल सकता है, लेकिन इस दौरान कुछ गलतियां करने से आपको बचना चाहिए।

विज्ञापन
EPFO Update: pf claim rejections reason in hindi
पीएफ निकालते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

PF Claim Rejections Reason: अगर आप भी नौकरी करते हैं तो नियमों के तहत आपका पीएफ कटता होगा। सैलरी में से 12 फीसदी हिस्सा कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा किया जाता है और इतने ही पैसे कंपनी भी अपने कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करवाती है। आप इस पैसे को नौकरी के बीच में या नौकरी छोड़ने के बाद निकाल सकते हैं। यही नहीं, आप इस पैसे को पेंशन के रूप में भी प्राप्त कर सकते हैं।



कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा पीएफ खाता धारकों के खातों का संचालन किया जाता है। अगर आप भी पीएफ खाता धारक हैं तो आपको कुछ बातों का पता होना जरूरी हो जाता है और कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। जैसे, अगर आप क्लेम कर रहे हैं तो इस दौरान कुछ गलतियां करने से बचें। वरना आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। तो चलिए जानते हैं पीएफ निकालते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

EPFO Update: pf claim rejections reason in hindi
पीएफ निकालते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

इन गलतियों को करने से बचें:-

गलती नंबर 1

  • अगर आप अपने पीएफ खाते से नौकरी के बीच में पैसे निकाल रहे हैं (एडवांस क्लेम) तो पैसे निकालने का सही कारण चुनें। यहां पर आपको बिजली के बिल के लिए, बीमारी के लिए, घर बनाने के लिए आदि कई कारण मिलते हैं जिनमें से किसी एक को चुनकर आप पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन हमेशा पैसे निकालने के लिए सही कारण चुनें क्योंकि अगर गलत कारण चुनते हैं तो आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है।
EPFO Update: pf claim rejections reason in hindi
पीएफ निकालते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

गलती नंबर 2

  • जब आप क्लेम प्रोसेस करते हैं तो कई लोगों को अपनी पासबुक की या चेक की स्कैन कॉपी यहां अपलोड करनी होती है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका क्लेम प्रोसेस नहीं होता। इसलिए इस दौरान ध्यान रखें कि आप जो दस्तावेज अपलोड कर रहे हैं वो साफ हो। अगर दस्तावेज साफ नहीं है या सही नहीं है, तो आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए ये गलती करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Update: pf claim rejections reason in hindi
पीएफ निकालते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

गलती नंबर 3

  • अगर आपकी गलत जन्मतिथि दर्ज है तो भी आपके आवेदन करने के बाद आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। इसे आप ऐसे समझें कि अगर कंपनी के रिकॉर्ड में आपकी जन्मतिथि अलग है और पीएफ के पोर्टल पर अलग है, तो आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। ऐसे में आपको पीएफ के पोर्टल पर सही जन्मतिथि दर्ज करनी होती है।
विज्ञापन
EPFO Update: pf claim rejections reason in hindi
पीएफ निकालते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

गलती नंबर 4

  • अगर आप चाहते हैं कि आपका क्लेम रिजेक्ट न हो, तो इसके लिए जरूरी है कि आप केवाईसी करवा लें। जिन लोगों ने केवाईसी नहीं करवाई है उन्हें पीएफ का क्लेम लेने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए बैंक खाते की जानकारी, पैन कार्ड और आधार कार्ड को अपडेट कर दें ताकि आपका पीएफ क्लेम सही से पूरा हो जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed